NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाप्रबंधक ने उसलापुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > महाप्रबंधक ने उसलापुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण
बिलासपुर

महाप्रबंधक ने उसलापुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण

आधुनिक उपकरण से सिग्नल प्रणाली की केबल में लीकेज की जांच का सफल प्रदर्शन

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 12:01 am
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज उसलापुर स्टेशन का संरक्षा निरीक्षण किया। रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संरक्षा से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्टेशन पर संरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उसलापुर स्टेशन के केंद्रीय आईपीएस कक्ष में सिग्नल प्रणाली को अधिक संरक्षित एवं मजबूत बनाने वाली आधुनिक तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत सिग्नल प्रणाली में उपयोग होने वाली केबलों में विद्युत रिसाव की जांच आधुनिक उपकरण के माध्यम से की जा सकती है। इसके लिए ‘पोर्टेबल इंसुलेशन मॉनिटर विद फॉल्ट लोकेटर किट’ का उपयोग किया गया।
प्रदर्शन के दौरान ईएलडी की 110 वोल्ट एसी प्रणाली में कृत्रिम अर्थ फॉल्ट उत्पन्न कर आधुनिक उपकरण की सहायता से लीकेज करंट की सटीक माप की गई। इस तकनीक की प्रमुख विशेषता यह है कि बिना किसी विद्युत परिपथ को अलग किए अथवा परिचालन व्यवस्था को बाधित किए अर्थ फॉल्ट की पहचान एवं जांच की जा सकती है। इससे दोष की पहचान अधिक सहज एवं प्रभावी तरीके से संभव होती है तथा जांच के दौरान ट्रेनों के परिचालन में भी व्यवधान नहीं आता। महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने इस आधुनिक तकनीक के प्रदर्शन का अवलोकन किया तथा इसके उपयोग को सिग्नल एवं केबल प्रणाली की संरक्षा तथा निवारक रखरखाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने ऐसी आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग एवं नियमित जांच के माध्यम से संभावित तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान कर उन्हें दूर करने पर जोर दिया। इसके साथ ही महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने उसलापुर स्टेशन पर पॉइंट एवं क्रॉसिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संरक्षित रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न संरक्षा मानकों एवं मापदंडों को मौके पर परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पॉइंट एवं क्रॉसिंग की कार्यप्रणाली, रखरखाव एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली तथा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोपरि है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से संभावित खामियों की समय रहते पहचान और निवारक रखरखाव से रेल परिचालन को और अधिक संरक्षित एवं विश्वसनीय बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सजगता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध रेलवे ने चलाया ऑपरेशन उपलब्ध अभियान

नवनिर्मित ‘वर्षा वाटिका’ का श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय ने किया शुभारंभ

वार्ड परिसीमन पर लगाई रोक

बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

जे.एस. बिंद्रा ने दपूम रेलवे के पीसीसीएम का पदभार संभाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भगवान के लिए भक्तों की इच्छा ही मुख्य : इन्दुभवानन्द
Next Article शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?