NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कान्हा की नटखट अदाएँ, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कान्हा की नटखट अदाएँ, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
रायगढ़

कान्हा की नटखट अदाएँ, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी

कान्हा की नटखट अदाएँ, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 12:00 am
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। केलो प्रवाह। गुरुवार की सुबह शहर के रामलीला मैदान स्थित किण्डर वैली स्कूल में रोज की तरह यूनिफॉर्म पहने बच्चे नहीं, बल्कि बाल कृष्ण और राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने दिखाई दिए। बाल कृष्ण बने हर बच्चे के माथे पर मोरपंखी मुकुट और हाथों में बांसुरी थी, तो वहीं राधा बनीं नन्ही बालिकाएँ पारंपरिक लहंगे-चोली और चुनरी में बेहद प्यारी लग रही थीं। स्कूल की डायरेक्टर रीनू थवाईत के मार्गदर्शन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस उत्सव में बच्चों की चहल-पहल, नटखट अदाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर गोकुल-वृंदावन सा नजर आया। ‘नंद के घर आनंद भयो’ की गूंज के बीच बच्चों की इस मासूम दुनिया ने जन्माष्टमी के उत्सव को खास बना दिया।

शिक्षिकाओं ने निभाया ‘यशोदा मैया’ सा वात्सल्य भरा किरदार

नन्हे कान्हा-राधाओं की इस टोली के बीच शिक्षिकाएँ पूरे समय बच्चों को संभालने और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखने में लगी रहीं। कोई बच्चा अपनी जगह से हट जाता तो उसे प्यार से वापस लातीं, किसी को प्रस्तुति के लिए तैयार करना होता तो खुद आगे बढक़र मदद करतीं। बच्चों को पुचकारना, समझाना और उनके साथ घुल-मिलकर रहना शिक्षिकाओं की दिनभर की भूमिका का हिस्सा बना रहा। छोटे बच्चों के साथ उनके इस सहज अपनापन में यशोदा मैया जैसा वात्सल्य साफ दिखाई देता रहा।

अलसुबह से दिखी माताओं की मेहनत, फिर शुरू हुई नटखट मस्ती

इन नन्हे-मुन्नों को इस प्यारे रूप में तैयार करने के पीछे माताओं की अलसुबह से की गई मेहनत साफ झलक रही थी। बच्चों को पारंपरिक कपड़ों में सजाकर अभिभावक सुबह उन्हें स्कूल छोड़ गए, लेकिन इसके बाद परिसर में बच्चों की अपनी नटखट दुनिया शुरू हो गई। कोई कान्हा हाथ में बांसुरी लिए-लिए फिसलपट्टी खेलने में मगन था, तो कोई नन्ही राधा छोटी सी मटकी थामे अपनी ही धुन में दौड़ रही थी। खेलते-खेलते किसी का मोरपंख खिसक रहा था, तो किसी की चुनरी सरक रही थी। सजने-संवरने से लेकर खेलकूद तक बच्चों की यह सहज मस्ती जन्माष्टमी के पूरे आयोजन में लगातार दिखाई देती रही।

कान्हा की कहानियों में रमे बच्चे

शिक्षिकाओं ने जब बच्चों को कान्हा की माखन चोरी और उनकी बाल लीलाओं की मजेदार कहानियाँ सुनाईं, तो वे बड़े चाव से सुनते नजर आए। इसके बाद शुरू हुआ प्रस्तुतियों का दौर। कान्हा के गीतों पर जब इन नन्हे-मुन्नों ने बिना किसी झिझक के अपने छोटे-छोटे कदमों से नृत्य किया, तो शिक्षिकाओं ने तालियाँ बजाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी प्यारी बाल लीलाओं का लुत्फ उठाया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘श्रेष्ठ राधा’ और ‘श्रेष्ठ कृष्ण’ का चुनाव भी किया गया। अपनी प्यारी अदाओं और शानदार प्रस्तुति के लिए जब बच्चों को प्रमाण-पत्र मिले, तो उनके खिले चेहरे उनकी खुशी साफ बयां कर रहे थे।

मिठास के साथ मनाया जन्माष्टमी का जश्न

आयोजन के अंत में बच्चों और स्कूल स्टाफ ने मिलकर केक काटा। इसके बाद सभी नन्हे-मुन्नों को चॉकलेट बाँटी गई। पूरे परिसर में उत्सव की रौनक बनी रही और बच्चे अपने दोस्तों व शिक्षिकाओं के साथ इस खास दिन का आनंद लेते रहे। दोपहर में छुट्टी के समय जब अभिभावक बच्चों को लेने पहुंचे, तो बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में देखकर उनके चेहरे भी खुशी से खिल उठे। सुबह से दोपहर तक चले इस आयोजन में बच्चों ने जन्माष्टमी के त्योहार को करीब से जाना और इस पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पर्व की खुशियों को अपने ही मासूम अंदाज में महसूस किया।

किताबी ज्ञान के साथ संस्कार भी जरूरी

इस सफल आयोजन पर बात करते हुए स्कूल की डायरेक्टर रीनू थवाईत ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को सिर्फ किताबी शिक्षा देना नहीं है। हम चाहते हैं कि बच्चे बचपन से ही अपनी भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को भी करीब से समझें। ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही वे अपनी जड़ों से भी जुड़ते हैं। जन्माष्टमी के इस खास उत्सव की रूपरेखा तैयार करने और इसे सफल बनाने में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नम्रता चौहान, शिक्षिका दिव्या यादव सहित पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अब अनिवार्य

आज माता कूष्मांडा को लगा श्रद्धा का महाभोग, दादी समिति के महाभंडारा में श्रद्धालुओं का रेला

खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल चोर, 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान व गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा

जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

श्रावण सोमवार को लेकर शिवभक्तों में रहा गजब का उत्साह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन
Next Article छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर राज्य की मांग पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?