NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबेगा रायपुर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबेगा रायपुर
रायपुर

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबेगा रायपुर

जैतुसाव मठ में बनेगा 11 क्विंटल मालपुआ, राधाकृष्ण मंदिर में 101 लीटर दूध से होगा अभिषेक

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:21 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रायपुर के मंदिरों में तैयारियां अंतिम दौर में है। 4 सितंबर को शुभ संयोगों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक, भजन-कीर्तन और भोग की तैयारियां की गई हैं। जैतुसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुआ और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगेगा। वहीं, समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में 101 लीटर दूध से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर में 3 से 5 सितंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव होगा। इसमें प्रतियोगिताओं के साथ भजन-कीर्तन, महाभिषेक और छप्पन भोग होगा। वहीं, आज शाम इंडोर स्टेडियम में मैथिली ठाकुर और ग्रुप की भजन संध्या आयोजित की गई है।
पुरानी बस्ती के श्री जैतुसाव मठ में 1 सितंबर से महाभोग की तैयारी शुरू होगी। 4 सितंबर को शाम 4 बजे भजन संध्या होगी। जन्मोत्सव पर ठाकुरजी का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। रात 12 बजे मंत्रोच्चार के साथ जन्म आरती होगी। भगवान को 11 क्विंटल मालपुआ और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया जाएगा। 5 सितंबर को शाम 5 बजे से प्रसाद वितरण होगा। श्री दूधाधारी मठ और इससे जुड़े मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व 4 से 7 सितंबर तक मनाया जाएगा। 4 सितंबर को सुबह 8 बजे से भजन-कीर्तन शुरू होगा। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आरती होगी। 7 सितंबर को एकादशी के दिन रात 12 बजे आयोजन का समापन होगा। समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में 4 सितंबर को सुबह 7 बजे भगवान श्रीकृष्ण का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर और प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कोलकाता के कारीगर कर रहे हैं। सुबह 9 बजे से झांकी दर्शन होंगे। रात 8 बजे से भजन और भक्तिमय कार्यक्रम होंगे। मध्यरात्रि में जन्मोत्सव के बाद महाआरती होगी। 5 सितंबर को राणी सती दादी का मंगल पाठ होगा। शहर के सिटी कोतवाली में भी इस बार भी श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाएगा। यहां वासुदेव, देवकी, सैनिकों की वेशभूषा में कलाकार भगवान के जन्म का मंचन करेंगे। रात 12 बजते ही थाने की लाइट कुछ देर के लिए बंद कर दी जाएगी। जिस प्रकार वासुदेव ने श्रीकृष्ण को टोकरी में रखा और उसे अपने सिर पर रखकर कारागार से बाहर निकले, ठीक उसी प्रकार का दृश्य यहां भी नजर आएगा। कोतवाली थाने से जयकारा लगाते हुए ठाकुर जी को सदर बाजार के गोपाल मंदिर ले जाया जाएगा।
हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई-रायपुर की ओर से 3 सितंबर यानी आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में जन्माष्टमी उत्सव होगा। शाम 7 बजे राधाकृष्ण का अभिषेक होगा। रात 8.15 से 9.30 बजे तक मैथिली ठाकुर एवं ग्रुप भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद महाआरती और महाप्रसाद होगा। छप्पन भोग, पालकी उत्सव, फूल बंगला और कीर्तन भी होंगे। पेठा लाइन नयापारा के श्री बांके बिहारी मंदिर में सुबह 8 से 10 बजे तक दुग्धाभिषेक होगा। सुबह 11.30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। दोपहर और शाम को भजन कार्यक्रम होंगे। रात 12.01 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद आरती होगी। मंदिर की स्थापना को करीब 156 साल हो चुके हैं।
टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में 3 से 5 सितंबर तक जन्माष्टमी महा-महोत्सव होगा। पहले दिन भक्ति नृत्य समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे दिन मंगल आरती से कार्यक्रम शुरू होंगे। कृष्ण बाललीला, भजन-कीर्तन, पुष्पांजलि और कथक की प्रस्तुति होगी। रात 9 बजे महाभिषेक और मध्यरात्रि में छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। रात 12.15 बजे महाआरती होगी। बूढ़ापारा के गिरिराज मंदिर में बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी, रामेश्वर और द्वारका धाम से लाई गई सामग्री से भगवान की आराधना की जाएगी। मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां करीब एक महीने पहले से शुरू हो गई हैं। सदर बाजार स्थित गोपाल मंदिर में 4 सितंबर की रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद पूजा-अर्चना होगी। 5 सितंबर को नंद महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान को पालने में झुलाया जाएगा और श्रद्धालु भजन गाकर जन्म की खुशियां मनाएंगे।

You Might Also Like

पति-पत्नी ने की आत्मदाह की कोशिश

प्रदेश में बंद नहीं होगी ओल्ड पेंशन स्कीम-ओपी

प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है-सीएम साय

यूपीएससी के सफल प्रतिभागी को साय सरकार देखी एक लाख

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सदन में बड़ी घोषणा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्टूडेंट्स का आरोप- खाने की थाली से निकल रहे कीड़े
Next Article कॉपर-टी से महिला की मौत का आरोप, अस्पताल में हंगामा

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?