NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कॉपर-टी से महिला की मौत का आरोप, अस्पताल में हंगामा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कॉपर-टी से महिला की मौत का आरोप, अस्पताल में हंगामा
जशपुरनगर

कॉपर-टी से महिला की मौत का आरोप, अस्पताल में हंगामा

पति बोला-पेशाब थैली में लगा दी कॉपर-टी, निकालने के लिये 4 घंटे ऑपरेशन चला

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:21 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन 1 महीने बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रसव के बाद कॉपर-टी लगाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और एक महीने तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टरों ने मौत की वजह दिमाग की नस में ब्लड क्लॉट बताई है। आरोप है कि कॉपर-टी पेशाब की थैली में लगा दी गई थी, जिसे निकालने के लिए 4 घंटे तक ऑपरेशन चला। इस मामले को लेकर परिवार वालों ने हंगामा किया, जिसके बाद कलेक्टर ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। इसके अलावा जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति भी बनाई गई। केरसई की रहने वाली प्रफुल्ला हंसदा की डिलीवरी 29 जुलाई 2026 को केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रसव के बाद महिला को 48 घंटे निगरानी में रखा गया। इसके बाद 31 जुलाई को नियमानुसार कॉपर-टी लगाई गई। परिवार वालों का कहना है कि इसके बाद महिला को पेट में तेज दर्द समेत कई तरह की परेशानियां होने लगीं। तबीयत बिगडऩे पर 7 अगस्त को महिला की अल्ट्रासोनोग्राफी कराई गई। इसके बाद उसे हॉलीक्रॉस अस्पताल कुनकुरी से जेएमजे अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया।
रायगढ़ में उसका ऑपरेशन हुआ और 11 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 22 अगस्त को फिर तबीयत बिगडऩे पर उसे संबलपुर के बुर्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद ओडिशा के कई अस्पतालों में उसका इलाज चला। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर डॉ. लक्ष्मी पैकरा ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बताया कि महिला की मौत दिमाग की नस में ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) जमने के कारण होना बताया गया है। ऐसे में मौत का कॉपर-टी से सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तपकरा तहसीलदार संगीता साय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिवार को मुआवजा देने, केरसई स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और संबंधित स्टाफ को निलंबित करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम फरसाबहार ओमकारेश्वर सिंह, तहसीलदार संगीता साय, बीएमओ केके डाहिरे, थाना प्रभारी संदीप कौशिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से बात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर सीएमएचओ जशपुर जीके जात्रा ने एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम बनाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एक्सपर्ट डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत की असली वजह सामने आएगी। सीएमएचओ जीके जात्रा ने कहा कि परिजनों के आरोपों की जांच के लिए टीम बनाई गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

तीर-कमान उठाते ही पहाड़ी कारवा से जान की भीख मांगने लगे दबंगई

जशपुर बना फूड इनोवेशन का नया मॉडल, निफ्टम पहल से गांवों में बढ़ी प्रोसेसिंग की ताकत

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

बटाईकेला गोली कांड का एक और फरार आरोपी बितुल राम गिरफ्तार

किलकिला सडक़ के लिए युवा कांग्रेस ने फिर किया आंदोलन, तत्काल राहत देने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबेगा रायपुर
Next Article मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं की बिक्री पर रोक

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?