NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्टूडेंट्स का आरोप- खाने की थाली से निकल रहे कीड़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > स्टूडेंट्स का आरोप- खाने की थाली से निकल रहे कीड़े
रायपुर

स्टूडेंट्स का आरोप- खाने की थाली से निकल रहे कीड़े

एमिटी के मेस में खाने को लेकर बवाल

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:21 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी के मेस का खाना इन दिनों स्टूडेंट्स के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्टूडेंट्स का आरोप है कि खाने की प्लेट में दाल-चावल के साथ अब कीड़े भी मिलने लगे हैं। कभी इल्ली तो कभी छोटे-छोटे कीड़े खाने में मिलने की शिकायत है। बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढऩे से स्टूडेंट्स काफी नाराज हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि, मेस में खाना खाने बैठो तो यह टेंशन रहती है कि प्लेट में कुछ निकलेगा तो नहीं। कई बार खाने में कीड़े मिलने के बाद इसकी शिकायत मेस मैनेजमेंट से की गई। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन तक भी बात पहुंचाई गई, लेकिन स्टूडेंट्स के मुताबिक हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया।
स्टूडेंट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से मेस के खाने को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। खाने में कीड़े मिलने के बाद कई स्टूडेंट्स ने खाना छोड़ दिया या बाहर से खाना मंगाकर खाया। उनका कहना है कि बरसात में साफ-सफाई को लेकर ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है। मेस में रखे जाने वाले सामान से लेकर खाना बनाने और परोसने तक अगर हाइजीन का ध्यान नहीं रखा गया तो इसका सीधा असर स्टूडेंट्स की हेल्थ पर पड़ सकता है। स्टूडेंट्स ने मेस की सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही किचन और स्टोर रूम की रेगुलर चेकिंग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खाने में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों और दूसरे सामान की भी अच्छी तरह जांच होनी चाहिए। स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर शिकायतों के बाद भी मेस की व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे मिलकर यूनिवर्सिटी के सीनियर अधिकारियों से शिकायत करेंगे। इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। प्रशासन की ओर से जवाब मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

You Might Also Like

सीएम साय ने डेंटल कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ

सदन में भिड़े भूपेश बघेल और अरुण साव

अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग

निकाय चुनाव से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता का इस्तीफा

बस्तर ओलंपिक में 40 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टैंकर की टक्कर से बस प्रतिक्षालय में घुसी बस
Next Article जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबेगा रायपुर

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?