घरघोड़ा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी का जन्मदिन अम्बेडकर नगर चौक में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साथियों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर अम्बिका सोनवानी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह के दौरान अम्बेडकर नगर चौक में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित साथियों ने अम्बिका सोनवानी के सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारे और आत्मीयता के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में शकील अहमद, गुरुनाम सिंह, आकाश बंजारे, बिक्की साहू, भरत खांडे, संजय डोंडे, कमलेश निराला, घनश्याम खांडे, सूरज लहरे एवं बंटी महंत सहित अन्य साथी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अम्बिका सोनवानी ने जन्मदिन पर मिले स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का यह प्रेम और अपनापन उनके लिए बेहद खास है और यही स्नेह उन्हें आगे भी समाज एवं संगठन के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
अम्बेडकर नगर चौक में धूमधाम से मनाया गया अम्बिका सोनवानी का जन्मदिन
साथियों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर दी बधाई, अम्बिका सोनवानी ने सभी का जताया आभार



