रायगढ़। पांच दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य कला महोत्सव प्रणवम 2026 के मंच पर भारतीय शास्त्रीय कथक नृत्य की समृद्ध व गौरवशाली गुरु शिष्य परम्परा का एक अद्भुत और अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला कत्थक नृत्य में तबले की थाप से सभागार में उपस्थित संगीत प्रेमियों एवं गुनीजनों को मंत्र मुग्ध सभी को कर दिया राष्ट्रीय कला महोत्सव प्रणवम लखीराम आडीटोरियम में हुआ।
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ रायगढ़ के गुरु प्राचार्य एलडी वैष्णव एवं उप प्राचार्य प्रीति रुद्र वैष्णव के सानिध्य में राष्ट्रीय महोत्सव शास्त्रीय कथक नृत्य में यामी वैष्णव को कला ललिता से सम्मानित एवं मोक्षिता वशिष्ठ को प्रणवम प्रतिभा राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किए है। कथक में प्रथम स्थान आरात्रिका दीवान। द्वितीय स्थान पर आदिश्री शर्मा अक्षिता शर्मा मेघा पटेल एवं ग्रुप कथक में स्वरा,तनीषा, कियाना, काशवी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान में आराध्या सिंह, दीपदेवांशी रथ, मिस्का देशमुख को प्राप्त हुआ द्य कथक नृत्य में इन छात्राओं के साथ पढ़ंत पर प्रीति वैष्णव,तबला संगत कला गुरु पंडित सुनील वैष्णव एवं रुद्र वैष्णव,गायन एवं हारमोनियम वादन पर लालाराम लुनिया रायपुर के सानिध्य में हुआ। राष्ट्रीय महोत्सव प्रणवम बिलासपुर के द्वारा गुरु श्रेष्ठ सम्मान, गुरु प्रीति वैष्णव,गुरु रुद्र वैष्णव को सम्मानित किए। मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर सारंगढ़ एवं शाखा रायगढ़ के समस्त कला साधक उभरते हुए सितारों छात्र-छात्राओं को संस्था प्रमुख प्राचार्य एल डी वैष्णव एवं कला साधक एवं सभी बड़े गुरुजनों ने विद्यार्थियों की उज्वल भविष्य एवं शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किए।
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने तबले की थाप पर कथक नृत्य राष्ट्रीय महोत्सव प्रणवम में दी अदभुत प्रस्तुति



