NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वार्ड क्रमांक 19 संजय कॉम्प्लेक्स का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वार्ड क्रमांक 19 संजय कॉम्प्लेक्स का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
रायगढ़

वार्ड क्रमांक 19 संजय कॉम्प्लेक्स का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

साइकिल से वार्डों तक पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहे महापौर जीवर्धन चौहान

lochan Gupta
Last updated: September 1, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta September 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर में आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानने की अपनी पहल के तहत महापौर जीवर्धन चौहान ने मंगलवार सुबह वार्ड क्रमांक 19 स्थित संजय कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण किया। महापौर ने सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्यों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, नाली-नाला सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। महापौर ने निर्माणाधीन शौचालय, नालियों एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।महापौर ने जहां साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता देखी, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते शहर की जनता के बीच पहुंचना, उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से लगातार अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई, नाली-नाला, पानी, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर रहें। इसके साथ ही निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। महापौर के इस तरह साइकिल से वार्डों में पहुंचकर सीधे जनता के बीच बैठकर समस्याएं सुनने और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देने के तरीके की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षण से जमीनी समस्याएं सामने आती हैं और उनके समाधान की प्रक्रिया भी तेज होती है।इस दौरान एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकड़वाल, पार्षद आशीष ताम्रकार, कारमोरे जी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख की ठगी

वित्तीय साक्षरता व फाइनेंशियल लैब निर्माण पर कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्रि नरेन्द्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने अधिकाधिक संख्या में पहुंचे जिलेवासी – विकास केडिया

मेहनत व घर के संस्कार से मिली शानदार कामयाबी

ग्रामीण के हत्यारे दो भाईयों को उम्रकैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Next Article रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर ट्रक से भिड़ी क्रेटा

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?