NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुंडे-बदमाशों की थानों में परेड, हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने चेताया, जन्माष्टमी-मेला को लेकर सुरक्षा बढ़ाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गुंडे-बदमाशों की थानों में परेड, हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने चेताया, जन्माष्टमी-मेला को लेकर सुरक्षा बढ़ाई
रायगढ़

गुंडे-बदमाशों की थानों में परेड, हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने चेताया, जन्माष्टमी-मेला को लेकर सुरक्षा बढ़ाई

lochan Gupta
Last updated: September 1, 2026 12:10 am
By lochan Gupta September 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। त्योहारी सीजन को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने गुंडे और निगरानी बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के अलग-अलग थानों में बदमाशों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई है कि त्योहार के दौरान किसी तरह की हुड़दंग, मारपीट, विवाद या बदमाशी की तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जन्माष्टमी, मेलों और अन्य सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा तैयारियां भी तेज कर दी हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुंडा और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने ऐसे लोगों को थाने बुलाकर अपराध और विवाद से दूर रहने की हिदायत दी। चक्रधर नगर, खरसिया, छाल और भूपदेवपुर थाना क्षेत्रों में बदमाशों को विशेष रूप से समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध का रास्ता छोडक़र समाज की मुख्यधारा में रहें। किसी शिकायत या अपराध में संलिप्तता मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।

शराबखोरी और उपद्रव पर भी नजर

पुलिस ने साफ किया है कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने, शराब पीकर विवाद करने, मारपीट या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून तोडऩे वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भीड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी

जन्माष्टमी, मेला और अन्य आयोजनों को लेकर संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी और संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। डायल-112 की टीमें भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

एसएसपी बोले- संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बताएं

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या उपद्रव की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

सत्यनारायण बाबा धाम में सम्मानित हुए गायक ताराचंद मेहर

8 सूत्रीय मांग को लेकर विद्युत कर्मचारी काली पट्टी लगाकर कर रहे काम

साइबर सेल व महिला रक्षा टीम ने छात्रों को किया जागरूक

उरबा की सभा में आधे दर्जन गांव के ग्रामीण जुटे

मिठाई और डेयरी दुकानों में गुणवत्ता की हुई जांच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, दो मामले आए सामने
Next Article श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने ठोका, दो की मौत, 5 गंभीर, दर्जनभर घायल

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?