NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 163 खिलाडिय़ों ने बिछाई शतरंज की बिसात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 163 खिलाडिय़ों ने बिछाई शतरंज की बिसात
रायगढ़

163 खिलाडिय़ों ने बिछाई शतरंज की बिसात

महापौर जीवर्धन बोले- ‘शह-मात से मिलती है जीवन की सीख’

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2026 12:30 am
By lochan Gupta August 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के पीएमश्री नटवर स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में राइसोनी फाउंडेशन स्पोर्ट्स कल्चर के तत्वावधान में रविवार को रायगढ़ डिस्ट्रिक्ट वन डे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का आगाज हुआ। शतरंज प्रतियोगिता की अध्यक्षता नगर के प्रथम नागरिक यानी महापौर जीवर्धन चौहान ने की तो मुख्य अतिथियों में भाजपा महामंत्री विकास केडिय़ा, जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल, युवा भाजपा नेता प्रवीण द्विवेदी और अल्पसंख्यक मोर्चा के नियाज खान रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बीते वर्ष अग्रोहा भवन में हुए शतरंज स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने खेलने के लिए स्थान की पुरजोर मांग रखी थी। महापौर ने शतरंज खिलाडिय़ों की मांग और समस्या को वित्तमंत्री ओपी चौधरी को बताया तो उन्होंने स्थान की स्वीकृति दी। यही वजह रही कि महापौर ने इसके लिए आज मंच से विधायक ओपी का आभार जताया। मेयर जीवर्धन चौहान ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शतरंज दिमाग का खेल है। दिमाग के संतुलन के लिए खेल के साथ ज्ञान और वॉक की निहायत जरूरत है। अगर शरीर सही है तो सब सही। शह और मात के इस खेल से हमें जीवन जीने की ऐसी सीख मिलती है कि सुख के बाद दुख से हमें निराश नहीं होना चाहिए, हार से जीत के लिए मजबूत होकर उठना चाहिए।
भाजपा नेता विकास केडिय़ा ने भी शतरंज प्रतियोगिता को खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के बहाने ही सही, मगर शतरंज खिलाडिय़ों को बेहतरीन प्लेटफार्म देकर उनकी प्रतिभा को उभारने का यह काम नि:सन्देह सराहना के काबिल है, क्योंकि ऐसे में ही अंचल के छोटे बच्चे भविष्य में शतरंज के बड़े खिलाड़ी बनेंगे। वहीं, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि महापौर जीवर्धन चौहान से खिलाडिय़ों ने शतरंज खेलने के लिए पूर्व में स्थान की मांग की थी जो उनको लायब्रेरी के पास मिला, इसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह आशा जताई कि भविष्य में भी उनसे सहयोग मिलता रहेगा। जिला शतरंज संघ के सचिव कार्तिकेश्वर मैत्री ने बताया कि आज हुए स्पर्धा में 163 प्रतिभागी हैं। यह अंडर 7 से लेकर अंडर 9, 11, 13, 15 महिला और वरिष्ठ शतरंज खिलाडिय़ों का संयुक्त ओपन प्रतियोगिता है। विजेता को 30 हजार नगद और ट्रॉफी के अलावे 100 को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। मंच संचालन जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष रमेश पाणी ने किया।

You Might Also Like

डायल 112 स्टाफ के कार्य में अनुशासन, उत्तरदायित्व और सेवा भावना पर जोर

नौकरी लगाने के नाम पर युवती से ठगी

टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई हिंसक झड़प

कैनेडा की कहानी ‘डियर जैनी…’ की समीक्षा

कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज से शुरू होगा ‘नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव’
Next Article बेकसूरों के खून से लाल हुई शहर की दो सडक़ें, महिला सहित दो की मौत

खबरें और भी है....

सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
सीएम साय ने अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का किया सम्मान
पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा
बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम- सीएम साय
आधी रात को शहर के बस स्टैंड में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?