रायपुर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 3 सितंबर को शहीद स्मारक भवन में ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 गुरु वंदन उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। रायपुर जिला प्रशासन, नगर निगम संस्कृति विभाग, कला केंद्र रायपुर और स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। पहले यह कार्यक्रम 5 सितंबर को प्रस्तावित था, जिसे संशोधित कर 3 सितंबर किया गया है।
आयोजन में दो आयु वर्गों में गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। जूनियर वर्ग में 5 से 15 साल और सीनियर वर्ग में 15 से 70 साल तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के जरिए अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी गायन और नृत्य प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 30 अगस्त को टाउनहाल रायपुर में होंगे। ऑडिशन का समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय के दौरान पहुंचकर ऑडिशन दे सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और अन्य आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने के लिए मंच देना है। इसके साथ ही गायन और नृत्य में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा। ग्रैंड फिनाले में चयनित प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे।



