NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नेपाल में टी-ब्रेक ने बचाई 5 दोस्तों की जान, रायपुर लौटकर बोले- मकानों को बहते देखा, दूसरी जिंदगी मिली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नेपाल में टी-ब्रेक ने बचाई 5 दोस्तों की जान, रायपुर लौटकर बोले- मकानों को बहते देखा, दूसरी जिंदगी मिली
रायपुर

नेपाल में टी-ब्रेक ने बचाई 5 दोस्तों की जान, रायपुर लौटकर बोले- मकानों को बहते देखा, दूसरी जिंदगी मिली

lochan Gupta
Last updated: August 30, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta August 30, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच रायपुर के 5 दोस्त शनिवार को घर लौट आए। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही उन्होंने धरती को दंडवत प्रणाम किया और मातृभूमि की मिट्टी को माथे से लगाया। पांचों ने बाबा पशुपतिनाथ और बाबा भंडारी की जयकार लगाई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे नेपाल से दूसरी जिंदगी लेकर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि चाय पीने के लिए लिया गया एक छोटा-सा ब्रेक उनकी जिंदगी बचाने वाला साबित हुआ। नेपाल की भोटे कोशी और त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ के दौरान अगर वे कुछ मिनट पहले वहां से निकल गए होते, तो शायद तेज बहाव की चपेट में आ जाते।
बाढ़ के बाद इन दोस्तों ने 2 दिन ऊंचाई वाले इलाके में शरण लेकर गुजारे। एक रात उन्होंने अपनी कार में गुजारी। माना कैंप निवासी दिनेश सिंह ठाकुर, दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन और यतेंद्र प्रकाश 21 अगस्त को धार्मिक यात्रा के लिए नेपाल रवाना हुए थे। नारायण सेन और दिनेश ठाकुर ने बताया कि वे मुक्तिनाथ से पोखरा होते हुए लौट रहे थे। धडि़ंग जिले के मलेखू कस्बे में सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें चाय पीने की इच्छा हुई। होटल देखकर उन्होंने गाड़ी रोक दी। चाय पीने में करीब 10-15 मिनट लग गए। इसी दौरान भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में बाढ़ का पानी तेजी से बढऩे लगा। उनके मुताबिक, अगर वे कुछ मिनट पहले वहां से निकल गए होते तो शायद बाढ़ की चपेट में आ जाते। कुछ ही देर में रास्ते बंद हो गए और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
दिनेश ठाकुर ने बताया कि बाढ़ आने के बाद उन्हें आगे पुल बह जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी आंखों से त्रिशूली नदी का रौद्र रूप देखा। तेज बहाव में कारें, सामान और अन्य चीजें बह रही थीं। कई जगह पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा था। लोग अपने परिजनों को तलाशते हुए परेशान नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि वे बेहद डर गए थे। जिस होटल में वे रुके थे, वह एक भारतीय व्यक्ति का था। उसने उन्हें भोजन और सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने में मदद की। बाद में पांचों दोस्तों ने मलेखू की ऊंची जगह पर शरण ली और रात अपनी कार में बिताई। हालात बिगडऩे के बाद ड्राइवर अर्जुन ने सभी दोस्तों को हिम्मत दी। मुख्य रास्तों पर जाम और तबाही के बीच उसने वैकल्पिक रास्तों से गाड़ी निकाली। दोस्तों के मुताबिक, अर्जुन ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी दौरान उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए और फिर रेलवे स्टेशन तक पहुंचे।
दिनेश ठाकुर ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद उनकी वापसी होनी थी, इसलिए बहनों ने उन्हें पहले ही राखियां दे दी थीं। नेपाल में तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने उनकी कलाई पर वही राखियां बांधीं। दिनेश ठाकुर के मुताबिक, नेपाल की तबाही के बीच यह उनके लिए सबसे सुकून भरा पल था। शनिवार दोपहर करीब 12:50 बजे दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस से पांचों दोस्त रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिवार के सदस्य उन्हें लेने आना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लंबे और तनावपूर्ण सफर के बाद वे खुद घर पहुंचकर परिवार से मिलना चाहते थे। रायपुर लौटते ही पांचों दोस्तों ने राहत की सांस ली। उनके चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन आंखों में नेपाल की तबाही के दृश्य अब भी ताजा थे। उनका कहना था कि उन्होंने वहां जो देखा, उसे जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। उनके लिए चाय की वह छोटी-सी 10 मिनट की रुकावट महज एक संयोग थी, लेकिन शायद इसी ने उन्हें जिंदगी और मौत के बीच से सुरक्षित निकाल लिया।

You Might Also Like

भाटागांव बस स्टैंड में व्यापारी से लूट

पुलिस ने 50 लाख के गुम फोन लौटाए, फोन पाकर लोगों के खिले चेहरे

यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सदन में बड़ी घोषणा

सीएम साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर किया नमन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 3 सितंबर को होगा ‘गुरु वंदन उत्सव’
Next Article सुकमा के जंगलों में मिला नक्सल डंप, 8-8 किलो के 2 टिफिन बम और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

खबरें और भी है....

सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
सीएम साय ने अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का किया सम्मान
पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा
बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम- सीएम साय
आधी रात को शहर के बस स्टैंड में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?