रायपुर। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर तंज कसा है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा, लोकसभा और उप चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते पार्टी में भीतरघात की स्थिति बनी हुई है, कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। वन मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में दीपक बैज हार का चौका लगाएंगे। मैं उन्हें हार का चौका लगाने की अग्रिम बधाई। उनके कार्यकाल में कांग्रेस तीन चुनाव हार चुकी है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे हार का शतक भी बनाए। र दक्षिण विधानसभा में उन्होंने हार की हैट्रिक लगाई है।
कांग्रेस के बड़े नेता अब उन्हें नजर अंदाज कर रहे हैं। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप के बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखना चाहिए। धरातल में क्या है उसे देखना चाहिए। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। शिव डहरिया ने कहा कि हमारी सरकार में कभी भी 5 सालों ने नगरीय निकाय विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की है। आज निकायों के काम भी सही तरह से नही हो पा रहे हैं। नगरीय निकाय के कर्मी वेतन और अन्य किसी भी मांग के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार संवेदनशील थी। कर्मचारियों की जो मांगी थी उसे पर तुरंत अमल होता था।
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को 109 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्व उप-मुख्यमंत्री ञ्जस् सिंहदेव ने भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित मंत्री ओपी चौधरी की तारीफ करके सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं का आभार जताया है। भाजपा सरकार की तारीफ करने के सवाल पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि इसके बारे में टीएस सिंहदेव ही बता सकते हैं कि वे भारतीय जनता पार्ट्री के नेताओं की तारीफ क्यों कर रहे है। मेडिकल कालेज खोलने और बनाने का काम और फंड देने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया था। जो काम पहले से सेंशन है उसका तो का होगा ही। भाजपा इस काम के लिए श्रेय कांग्रेस सरकार को देना चाहिए। कांग्रेस ने ही काम की शुरुआत की थी।
दीपक बैंज लगाएंगे हार का चौका : केदार कश्यप
पूर्व मंत्री शिव डहरिया का पलटवार, कहा- धरातल में रहें मंत्री, सपने देखना बंद करें
