रायगढ़। आज 30 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ महिला संस्कृति शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में सदस्यों ने कमला नेहरू उद्यान में ‘वॉकाथॉन 2026’ का भव्य आयोजन किया। वॉक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह वॉक कमला नेहरू उद्यान से प्रारंभ होकर शहीद हेमू कालानी चौक होते हुए पुन: उद्यान में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को रामायण ग्रंथ एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वॉक के दौरान शहीद हेमू कालानी चौक स्थित प्रतिमा पर तिरंगा माला अर्पण कर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम का समापन उद्यान स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ, साथ ही 100 से अधिक हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। यदि रहना है फिट तो सुबह की सैर है सुपर हिट। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा छोड़ो-भारत जोड़ो, जल ही जीवन है, पर्यावरण बचाओ जैसे जागरूकता संदेशों के बैनर प्रदर्शित किए गए। सदस्यों को अंकुरित मूंग-चना सलाद चाट वितरित की गई। इस वॉकाथॉन में शहर के 100 से अधिक सदस्यों व गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन, संस्कार स्कूल के डायरेक्टर रामचंद्र शर्मा,पार्षद सलीम नियारिया, मॉर्निंग वॉकर सोसाइटी के सदस्य, समाजसेविका रेखा महामिया, प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी एवं शाखा के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता व पूरी महिला टीम का सराहनीय योगदान रहा।
महापौर जीवर्धन ने दी बधाई
महापौर जीवर्धन चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। खेल दिवस पर ऐसा आयोजन युवाओं को प्रेरित करेगा। फिटनेस ही स्वस्थ भारत की नींव है। मैं पूरी टीम को बधाई देता हूँ। वहीं रामचंद्र शर्मा ने कहा कि सुबह की सैर सबसे बड़ी दवा है। बच्चों को खेल से जोडऩा जरूरी है। यह वॉकाथॉन समाज में स्वास्थ्य के प्रति अलख जगाएगा। ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए।
समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। सौ से अधिक सदस्यों की भागीदारी हमारी सफलता है। हम स्वस्थ रहेंगे तो ही स्वस्थ भारत बनेगा। सभी का आभार।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता सहित सभी महिला शाखा सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



