NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राहत भरी खबर : किडनी मरीजों का अब केजीएच में भी होगा उपचार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राहत भरी खबर : किडनी मरीजों का अब केजीएच में भी होगा उपचार
रायगढ़

राहत भरी खबर : किडनी मरीजों का अब केजीएच में भी होगा उपचार

इस माह 28 नवंबर को लगेगा पहला ओपीडी

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2025 12:29 am
By lochan Gupta November 27, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़. जिला अस्पताल में किडनी मरीजों की जांच व उपचार की सुविधा प्रदान करने के लिए अब सप्ताह में एक दिन रेफरोलॉजिस्ट (किडनी रोग विशेषज्ञ) की सुविधा मिलेगी, ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना न पड़े।
उल्लेखनीय है कि जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल व जिला अस्पताल होने के बाद भी किडनी के मरीजों को प्रायवेट अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ता है, क्योंकि इतने बड़े-बड़े अस्पताल होने के बाद भी विशेषज्ञों का अभाव होने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। इसको देखते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के पहल पर अब जिला अस्पताल में रेफलोलॉजिस्ट (किडनी रोग विशेषज्ञ) की सुविधा चालू की जा रही है। इस संंबंध में सिविल सर्जन डॉ दिनेश पटेल ने बताया कि जिले में किडनी के बहुत सारे मरीज है, जिनको हर हमेशा निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, इससे उनको अधिक रुपए खर्च करने पड़ते है। जिसको ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारियों की पहल पर अब मेट्रो अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना पटेल सप्ताह में एक दिन अपनी सेवाएं जिला अस्पताल में देंगी। ऐसे में यह सुविधा इस माह 28 नवंबर से शुरू होगी। जिसके लिए जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक ओपीडी होगा। जिसमें मरीज फ्री में अपना जांच व उपचार करा सकेगे। साथ ही अगले माह से इसके लिए एक दिन फिक्स होगा, जिसमें हर गुरुवार व शुक्रवार को डॉ. मीना पटेल अपनी सेवा देंगी, जिससे जिले के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
डायलिसिसि की भी मिलेगी सुविधा
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल आने वाले किडनी मरीजों को दवाई से लेकर डायलिसिस तक की सुविधा प्रदान की जाएगी, इसके लिए भी सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। वहीं अभी तक जिला अस्पताल में दो डायलिसिस मशीनें थी, लेकिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अब दो और मशीनें लगाई जा रही है, इससे एक साथ चार मरीजों का डायलिसिस हो सकेगा, साथ ही उनको दवाईयां भी फ्री में दी जाएगी, ताकि मरीज व परिजनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

You Might Also Like

घरेलू विवाद पर पत्नी की हत्या

जेसीआई ने पेरेंट्स डे के उपलक्ष्य में 28 को सही परवरिश की ट्रेनिंग का आयोजन’

एनएच 49 के अभिशप्त चपले मोड पर फिर हुआ सडक़ हादसा

साढ़े छै करोड़ से बनेंगे शहर की 20 सडक़ें

श्याम टाकीज रोड के दुकानदारों को हाईकोर्ट का झटका

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार
Next Article न्यायालय के आदेश पर पूर्व एसडीएम व पटवारी पर होगी एफआईआर

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?