NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कमल गर्ग ने साथियों सहित सुनी मोदी के मन की बात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > कमल गर्ग ने साथियों सहित सुनी मोदी के मन की बात
खरसिया

कमल गर्ग ने साथियों सहित सुनी मोदी के मन की बात

पीएम मोदी के संवाद से मिलती है राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा: कमल गर्ग

lochan Gupta
Last updated: August 30, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta August 30, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने रविवार को भाजपाइयों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बूथ क्रमांक 193 बुटीपारा में यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने और राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी तथा सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचारों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 137वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य बिंदु- प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर ‘ड्रग फ्री इंडिया’ अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी, कंटेंट क्रिएटर्स और थिएटर समूहों से नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने वाले गाने, नाटक और क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने की अपील की। महिला सशक्तिकरण और पीएम स्वनिधि पीएम मोदी ने बताया कि ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के तहत लगभग 46′ लाभार्थी महिलाएं हैं। देश की करीब 35 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। डिजिटल इतिहास पहल – इतिहास की आसान समझ के लिए पीएम ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा विकसित ‘भारत राज्य’ वेबसाइट की सराहना की, जिससे युवा भारत के ऐतिहासिक शासकों और समयावधि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। मिशन शक्तिसैट – अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बेटियों की उपलब्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सीखने का अवसर मिल रहा है। आगामी गणेश उत्सव के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने केवल स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाई गई मिट्टी की गणेश मूर्तियों का उपयोग करने की अपील की और पीओपी की मूर्तियों से परहेज करने का आग्रह किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता, बूथ अध्यक्ष, पालिका प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

सामाजिक उत्तरदायित्व स्काई एलॉयज एण्ड पावर का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

44 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 1 को

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के नए भवन का हुआ शिलान्यास

देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह

शहनाज अख्तर को सुनने उमड़ी भक्तों की भीड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया नगर पालिका में रक्षाबंधन उत्सव सैकड़ों बहनों ने अध्यक्ष कमल गर्ग को बांधा स्नेह-सूत्र
Next Article शहरवासियों ने उत्साह से लिया भाग और दिया स्वस्थ रहने का संदेश

खबरें और भी है....

सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
सीएम साय ने अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का किया सम्मान
पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा
बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम- सीएम साय
आधी रात को शहर के बस स्टैंड में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?