NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया नगर पालिका में रक्षाबंधन उत्सव सैकड़ों बहनों ने अध्यक्ष कमल गर्ग को बांधा स्नेह-सूत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया नगर पालिका में रक्षाबंधन उत्सव सैकड़ों बहनों ने अध्यक्ष कमल गर्ग को बांधा स्नेह-सूत्र
खरसिया

खरसिया नगर पालिका में रक्षाबंधन उत्सव सैकड़ों बहनों ने अध्यक्ष कमल गर्ग को बांधा स्नेह-सूत्र

68 हितग्राहियों को मिले पीएम आवास योजना के तहत भवन अनुज्ञा पत्र

lochan Gupta
Last updated: August 30, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta August 30, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। नगर पालिका परिषद खरसिया के प्रांगण में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास, आत्मीयता और रक्षा के संकल्प का पावन पर्व रक्षाबंधन अत्यंत उल्लास, उत्साह एवं गरिमामय माहौल में राखी उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के सभी 18 वार्डों से पहुंची सैकड़ों बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की कलाई पर रक्षासूत्र और रेशमी राखी बांधकर उनके दीर्घायु, निरोगी व यशश्वी जीवन की कामना की, साथ ही खरसिया के सर्वांगीण विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

बहनों का मान-सम्मान और नगर विकास का दृढ़ संकल्प हमारा लक्ष्य – कमल गर्ग

बहनों के असीम स्नेह, वात्सल्य और आशीर्वाद से अभिभूत होकर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा बहनों का रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी की पवित्र डोर है। आप सभी बहनों का यह निश्छल स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, आम जनता की निस्वार्थ सेवा और दीन-दुखियों की सहायता करने की अपार ऊर्जा एवं प्रेरणा देता है। एक भाई के रूप में नगर की हर बहन का मान-सम्मान, सुरक्षा और उनके सपनों को साकार करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। खरसिया को एक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविकसित नगर बनाना ही मेरा परम लक्ष्य है। आप जम्मो दीदी-बहिनी मन ल रक्षाबंधन परब के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ शुभकामना। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशहाली लेकर आए।
?कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल ने भी उपस्थित सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी और भवन अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने वाली हितग्राही बहनों को नए आवास के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी ने कहा कि जिस तरह बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है, वह जनप्रतिनिधियों के लिए बेहद भावुक और गौरव का क्षण है। इस गरिमामय समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, एल्डरमैन, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विभिन्न सामाजिक संगठनों और बहनों का गरिमामय समागम

उत्सव में महिला जागरण मंडल, मारवाड़ी महिला मंच, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और नगर के प्रत्येक वार्ड की मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही। पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने अपनी बहनों का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें मिष्ठान खिलाया और रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप साडिय़ां व भेंट सामग्री प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया।

68 बहनों के पक्के आशियाने का सपना हुआ साकार

इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 68 लाभार्थी बहनों को भवन अनुज्ञा पत्र बिल्डिंग परमिशन वितरित किए गए। बरसों के लंबे इंतजार के बाद रक्षाबंधन के शुभ दिन अपने पक्के मकान की सौगात पाकर बहनों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। अपनी कच्ची झोपडिय़ों से निकलकर पक्के आशियाने में रहने के सपने को साकार होता देख बहनों ने पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग और प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

नगर पालिका परिषद खरसिया में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

16 को होगी श्री राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

मुख्य अतिथि कमल गर्ग की उपस्थिति में गायत्री मंदिर में पुरी की गई वैवाहिक रस्में

खरसिया में श्री श्री संस्कार केंद्र का आयोजन

रोटरी अध्यक्ष विन्नी सलूजा के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ ध्वजारोहण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘साइबर जागृति अभियान’ के तृतीय सप्ताह में रायगढ़ पुलिस की व्यापक पहल
Next Article कमल गर्ग ने साथियों सहित सुनी मोदी के मन की बात

खबरें और भी है....

सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
सीएम साय ने अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का किया सम्मान
पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा
बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम- सीएम साय
आधी रात को शहर के बस स्टैंड में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?