NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्थलगांव में क्रिकेट चयन ट्रायल की तैयारी पूरी, 30 अगस्त को अंडर-19 और 6 सितंबर को अंडर-16 व अंडर-14 खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पत्थलगांव में क्रिकेट चयन ट्रायल की तैयारी पूरी, 30 अगस्त को अंडर-19 और 6 सितंबर को अंडर-16 व अंडर-14 खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका
जशपुरनगर

पत्थलगांव में क्रिकेट चयन ट्रायल की तैयारी पूरी, 30 अगस्त को अंडर-19 और 6 सितंबर को अंडर-16 व अंडर-14 खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका

lochan Gupta
Last updated: August 29, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta August 29, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जशपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आगामी क्रिकेट सत्र के लिए अंडर-19 एवं अंडर-14 वर्ग के खिलाडिय़ों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में जशपुर जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर-19 वर्ग के खिलाडिय़ों का ट्रायल 30 अगस्त 2026 को तथा अंडर-14 वर्ग के खिलाडिय़ों का ट्रायल 6 सितंबर 2026 को हाईस्कूल ग्राउंड, पत्थलगांव में आयोजित किया जाएगा। वहीं अंडर-16 वर्ग का ट्रायल भी 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। ट्रायल की तैयारियां जिला क्रिकेट संघ द्वारा पूरी कर ली गई हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान सीएससीएस की ओर से ऑब्जर्वर राजेश शुक्ला उपस्थित रहेंगे। वहीं जिले के लेवल-1 पास चयनकर्ता जगदेव सिंह ठाकुर की देखरेख में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन का आकलन कर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। आयु सीमा- अंडर-19 वर्ग- खिलाड़ी का जन्म 1 सितंबर 2008 या उसके बाद का होना चाहिए और अंडर-14 वर्ग- खिलाड़ी का जन्म 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के बीच होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के समय निम्न दस्तावेज नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, पिछले छह वर्षों की मूल शैक्षणिक अंकसूची, डिजिटल/नगरपालिका जन्म प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो वाला आधार कार्ड, मूल पैन कार्ड व बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक प्रस्तुत करना होगा।
सभी खिलाडिय़ों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा। ट्रायल के दिन नए पंजीयन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला क्रिकेट संघ ने खिलाडिय़ों से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित आयु सीमा एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच कराकर समय पर पंजीयन पूर्ण कराएं। 30 अगस्त को होने वाले अंडर-19 ट्रायल के लिए इच्छुक खिलाड़ी कल सुबह भी पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। चयन प्रक्रिया में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल एवं पंजीयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए खिलाड़ी 9425251311 पर संपर्क कर सकते हैं।

You Might Also Like

2 प्रधान पाठक, 2 सहायक शिक्षक एवं 2 सहायक ग्रेड-3 निलंबित

18 दिन की दुधमुंही बच्ची को गर्म सलाखों से दागा

सभी थाना-चौकी में मनाया गया नवीन कानून क्रियान्वयन समारोह

शेखरपुर में सालिक साय की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न

पत्नि के हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article न्यायधानी में आधी रात दो पक्षों में हिंसक झड़प
Next Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?