NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: त्योहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट, फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान, 30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > त्योहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट, फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान, 30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए
रायगढ़

त्योहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट, फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान, 30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान 7 दिनों तक चलाया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग होटल-ढाबों और खाद्य सामग्री के थोक विक्रेताओं के यहां जांच की गई। अभियान के दौरान 17 प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के 30 सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए रायपुर की लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट त्योहार के बाद करीब 15 से 20 दिनों में आने की उम्मीद है।
‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान 17 से 23 अगस्त तक चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने शक के आधार पर खोवा, मैसूर पाक, नमकीन, बर्फी, कलाकंद, शाही पनीर, पका हुआ चावल और बूंद लड्डू समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। विभाग ने सभी सैंपल नियमों के तहत जांच के लिए रायपुर की लैब भेजे हैं। जांच के दौरान कई होटल और रेस्टोरेंट में भी खामियां मिलीं। कहीं वेज और नॉनवेज सामान एक साथ रखा गया था, तो कहीं साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। खरसिया की चुहड़मल पोटूमल होलसेल किराना दुकान में एक्सपायरी सामान बेचते हुए भी पाया गया। विभाग ने ऐसे सामान को नष्ट कर दिया। वहीं, खाद्य पदार्थों के सैंपल की रिपोर्ट त्योहार के बाद करीब 15 से 20 दिनों में आने की बात कही जा रही है। ऐसे में जिन खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने से पहले ही रक्षाबंधन पर बिक्री होने की संभावना है। इससे अगर कोई सैंपल गुणवत्ताहीन पाया जाता है तो संबंधित खाद्य सामग्री लोगों तक पहुंच सकती है। इसे लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।

इन दुकानों और होटल-रेस्टोरेंट में पहुंची जांच टीम

7 दिनों तक चले अभियान के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 17 होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कई जगहों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया। जिन प्रतिष्ठानों में टीम पहुंची, उनमें कलकत्ता स्वीट्स, चावला रेस्टोरेंट, मेहर रेस्टोरेंट छपोरा पुसौर, अलंकार रेस्टोरेंट, विजय जनरल स्टोर धौराभांठा, पंडित भोजनालय, आशीर्वाद ट्रेडर्स, डनसेना जनरल स्टोर छपोरा, कतोरे रेस्टोरेंट, साखी ट्रेडर्स, देव स्वीट्स और ममता फाइन डाइन रेस्टोरेंट शामिल हैं। इसके अलावा टीम ने श्याम स्वीट्स, केएमपी स्वीट नमकीन, हार्टबीट पतरापाली, राजस्थान होटल और गजेन्द्र तवन खरसिया में भी जांच की। इन जगहों से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

मोबाइल वैन लैब खराब

जिन होटल और रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं, उनकी जांच मोबाइल वैन लैब में भी की जा सकती थी। लेकिन खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की मोबाइल वैन लैब पिछले करीब 5-6 महीने से खराब पड़ी है। मोबाइल लैब खराब होने के कारण सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने में समय लगने की वजह से त्योहार के दौरान सैंपल वाली खाद्य सामग्री की बिक्री भी हो सकती है।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

फूड एंड सेफ्टी विभाग की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि 30 सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजे गए हैं। ज्यादा संख्या में सैंपल भेजे जाने के कारण रिपोर्ट आने में करीब 15 से 20 दिन लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल लैब वैन खराब होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी गई है। इसके लिए बजट की भी मांग की गई है। जल्द ही नई मोबाइल लैब वैन मिलने की उम्मीद है। फिलहाल सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान जो एक्सपायरी सामान मिला था, उसे जब्त कर लिया गया है।

You Might Also Like

बाइक से गिरकर नवविवाहिता की मौत

रेंगालपाली आरोग्य केंद्र में हुआ पौधरोपण

समाज के जरुरतमंदों को नेकी की चादर की सौगात

राज्योत्सव केवल उत्सव का नहीं, बल्कि सार्थक प्रगति नवाचार और न्याय एवं सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक- चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा

शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु शहर की गर्वीली बेटी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Next Article राजस्व अधिकारियों ने किया छात्रावासों का निरीक्षण

खबरें और भी है....

सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद
बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?