NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित एसएसपी सिंह का म.यु.म. ने किया अभिनंदन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्रपति पदक से सम्मानित एसएसपी सिंह का म.यु.म. ने किया अभिनंदन
रायगढ़

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित एसएसपी सिंह का म.यु.म. ने किया अभिनंदन

अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने कविता पाठ के जरिए दी बधाईज्

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। विगत 15 अगस्त को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि  मोहन सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने पर  मारवाड़ी युवा मंच महिला सांस्कृतिक शाखा की पदाधिकरियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की और इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने  एसएसपी सर को एक विशेष गुलदस्ता भेंट किया। इसके साथ ही, उन्होंने एक सुंदर कविता का पाठ कर पुलिस अधीक्षक के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को अनूठे अंदाज में व्यक्त किया दीप्ति गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ?यह हम सभी रायगढ़ वासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अटूट कर्तव्य और निष्ठा का सम्मान देश की सरकार द्वारा किया गया यह सम्मान पूरे जिले का मान बढ़ाने वाला है एस एस पी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सराहनीय कदम उठाए गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल पुलिस महकमा गौरवान्वित हुआ है, बल्कि जिले के अन्य अधिकारियों और युवाओं के लिए भी यह प्रेरणा का स्रोत बनेगा ?इस अवसर पर मंच की अन्य महिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने एस एस पी सर को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी सफलताओं के लिए असीम शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता सचिव शालू गोयल  कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता रेखा अग्रवाल आरती अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को रायपुर में आयोजित  15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति पदक प्रदान कर सम्मानित किया था श्री शशि मोहन सिंह को उनकी उत्कृष्ठ सेवा व सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय पदक के लिए चयनित किया गया था।

You Might Also Like

रायगढ़ पहुंचे बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला

ड्राइवरों की हड़ताल से दूसरे दिन भी यात्री बसों के थमे रहे पहिए

प्रशिक्षित विशेष शिक्षकों ने दिया समावेशी के तहत प्रशिक्षण

रात होते ही शुरू हो रही कडक़ड़ाती ठंड

पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचने किया जागरूक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 30 अगस्त को कमला नेहरू पार्क से होगी वॉकथॉन दौड़
Next Article धरमजयगढ़ की बेटी मुस्कान का नीट-यूजी के माध्यम से एमबीबीएस में हुआ चयन

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?