NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मोटू-पतलू आईडी से हुआ वायरल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मोटू-पतलू आईडी से हुआ वायरल
रायपुर

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मोटू-पतलू आईडी से हुआ वायरल

राजधानी में एफआईआर दर्ज, इंस्टा अकाउंट होल्डर की तलाश कर रही पुलिस

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारियों समेत कई बड़े लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और गलत जानकारी वाली पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने पोस्ट शेयर करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और उसे शेयर करने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोप है कि इन पोस्ट में छत्तीसगढ़ की जनता, समाज और प्रशासन से जुड़े लोगों के खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इन अकाउंट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ अधिकारियों के वीडियो भी शेयर कर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पोस्ट और वीडियो के जरिए संबंधित लोगों की छवि खराब करने और सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। अमन यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि किसी व्यक्ति पर टिप्पणी या आलोचना करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है। लेकिन जानबूझकर झूठी, भ्रामक, अश्लील या आपत्तिजनक पोस्ट कर किसी की छवि खराब करना अलग मामला है।
उन्होंने पुलिस से दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच कर उन्हें चलाने वाले लोगों की पहचान करने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पोस्ट और वीडियो की सामग्री, अकाउंट संचालकों की पहचान और सोशल मीडिया पर इसके प्रसार से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

चालिस पेटी नकली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अलग-अलग स्थानों पर मिले 3 शव

संभाग के अंदर ही हो रहे अफसरों के तबादले

प्रदेश में बढ़ रही ई-रिक्शा व ऑटो

रायपुर बंद को चैंबर ऑफ कॉमर्स का नहीं मिला समर्थन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्लू वाटर में डूबे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, रेस्क्यू जारी
Next Article खारुन नदी में मिली अधेड़ की लाश, 18 अगस्त से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

खबरें और भी है....

त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के लिए कलेक्टर ने किया मैदानी निरीक्षण
श्याम स्वीट्स, रमेश मद्रासी व दिनशॉ में फुड एवं सेफ्टी की दबिश
ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा का फरार मुख्य खाईवाल समेत 3 गिरफ्तार
ग्रामीण की गला घोटकर हत्या, बाप-बेटे को उम्र कैद
आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम्म

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के लिए कलेक्टर ने किया मैदानी निरीक्षण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?