NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अलग-अलग स्थानों पर मिले 3 शव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अलग-अलग स्थानों पर मिले 3 शव
रायपुर

अलग-अलग स्थानों पर मिले 3 शव

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पिछले 12 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से सनसनी फैल गई है। खमतराई थाना और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में सामने आए इन मामलों ने पुलिस प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है। शुरुआती जांच में सभी मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी के एक खुले मैदान में रविवार–सोमवार की दरमियानी रात एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने पाया कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं और काफी मात्रा में खून फैला हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या भारी पत्थर से सिर पर वार कर की गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी खंगालनी शुरू कर दी है। जांच के दौरान युवक के दाहिने हाथ पर ‘‘आरके सारथी’’ लिखा का टैटू मिला है। खमतराई थाना क्षेत्र के ही मेटल पार्क इलाके में एक और अज्ञात युवक का शव मिला है, जो लगभग चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। शव अत्यधिक सड़-गल चुकी हालत में मिला, जिससे इसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस शव के शरीर पर ‘चांदनी’ नाम का टैटू भी पाया गया है। पुलिस इसे भी हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। आसपास के गांवों और क्षेत्र में गुम इंसान की रिपोर्टों के आधार पर पहचान की कोशिश जारी है। तीसरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव इलाके में रिंग रोड किनारे सामने आया है, जहां एक शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लगातार तीन शव मिलने की घटनाओं के बाद रायपुर पुलिस ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। शुरुआती तौर पर सभी मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You Might Also Like

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को दिया चैलेंज

डीएमएफ घोटाला : ईओडब्लू स्पेशल कोर्ट में 6 हजार पन्नों का चार्जशीट पेश

मुख्यमंत्री साय को नुआखाई में शामिल होने का मिला न्योता

पीएम मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध : सीएम

मुंबई इंडियंस रायपुर पहुंची, नमकीन खाते दिखे रोहित शर्मा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक सम्पन्न
Next Article राहुल-गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस में पोस्टर पर बवाल

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?