रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद भी छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही संभाग में पदस्थ अफसरों को नहीं हटाया गया। आयोग ने 21 दिसंबर को सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव से पहले तीन साल या गृह जिले में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को 15 फरवरी तक हटाने के निर्देश जारी किए थे। निर्वाचन आयोग का पत्र आने के बाद संभाग के अंतर जिलों में अफसरों का तबादला कर दिया गया है। अंतर जिलों में तबादले के बाद वरिष्ठ अधिकारियों और आयोग को ट्रांसफर की जानकारी भेजकर अफसर चुप हैं। हकीकत यह है, कि बस्तर संभाग में 12-12 साल से अफसर पदस्थ हैं। इन अफसरों को संभाग से निकालने में विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहा।
दो बार निकला आदेश, लेकिन पालन नहीं
चुनाव आयोग ने लंबे समय से एक ही लोकसभा क्षेत्र या गृह जिले में पदस्थ अफसरों को दूसरे स्थानों पर भेजने के लिए दो बार निर्देश जारी किया। दूसरे पत्र में आयोग ने 26 फरवरी की शाम तक तबादला कर आयोग को सूचित करने को कहा था। आयोग के इस निर्देश का भी पालन नहीं हुआ है।
चुनाव का हवाला देकर एक ही रेंज में तबादला
सरकार को चुनाव का हवाला देकर ज्यादातर लोगों का तबादला एक ही रेंज के भीतर कर दिया गया था, उन्हें दूसरी रेंज में जाने नहीं दिया। बस्तर, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों की यही स्थिति हैं। आयोग के नए आदेश से पुलिस ही नहीं दूसरे विभाग के कर्मचारी-अधिकारी भी प्रभावित होंगे।
बस्तर संभाग में लंबे समय से पदस्थ अफसर
पदनाम अधिकारी का नाम अवधि
निरीक्षक सुनील दास 6 वर्ष
निरीक्षक ललित कुमार यादव 6 वर्ष
निरीक्षक विवेक सेंगर 6 वर्ष
निरीक्षक अवनीश पासवान 5 वर्ष
निरीक्षक दीपक ठाकुर 5 वर्ष
निरीक्षक अविलाश टंडन 12 वर्ष
निरीक्षक जयलाल सलाम 12 वर्ष
निरीक्षक जयकुमार साहू 12 वर्ष
निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव 6 वर्ष
निरीक्षक धरमा राम तिर्की 12 वर्ष
निरीक्षक विनोद कुमार एक्का 12 वर्ष
निरीक्षक विमल राय 12 वर्ष
निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा 12 वर्ष
निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव 12 वर्ष
निरीक्षक एकेश्वर नाग 6 वर्ष
निरीक्षक राकेश यादव 4 वर्ष
निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर 12 वर्ष
निरीक्षक घुनाराम ओगरे 12 वर्ष
निरीक्षक मनोज कौशिक 12 वर्ष
निरीक्षक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव 6 वर्ष
निरीक्षक भागवत तिवारी 6 वर्ष
निरीक्षक संतोष सिंह 6 वर्ष
निरीक्षक प्रतिभा मरकाम 6 वर्ष
निरीक्षक सोन सिंह सोरी 12 वर्ष
निरीक्षक भुनेश्वर नाग 6 वर्ष
निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज 12 वर्ष
निरीक्षक मोहन निषाद 12 वर्ष
निरीक्षक सुरेंद्र यादव 12 वर्ष
निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल 5 वर्ष
निरीक्षक प्रशांत नाग 5 वर्ष
निरीक्षक रामअवतार पटेल 5 वर्ष
निरीक्षक अमोल खलखो 12 वर्ष
निरीक्षक संदीप कुमार टंडन 4 वर्ष
निरीक्षक अनुराग सोनवानी 12 वर्ष
निरीक्षक विनीत कुमार पांडेय 6 वर्ष
निरीक्षक राजेश चंद 5 वर्ष
निरीक्षक मनोज सिंह 12 वर्ष
निरीक्षक सुनील कुमार सिंह 12 वर्ष
निरीक्षक नरेंद्र दुबे 12 वर्ष
निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े 8 वर्ष
निरीक्षक शिवानंद सिंह 8 वर्ष