NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इतवारी बाजार सिंदूर पार्क में रविवार को श्रमिकों के लिए विशेष पंजीयन एवं योजना लाभ शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इतवारी बाजार सिंदूर पार्क में रविवार को श्रमिकों के लिए विशेष पंजीयन एवं योजना लाभ शिविर
रायगढ़

इतवारी बाजार सिंदूर पार्क में रविवार को श्रमिकों के लिए विशेष पंजीयन एवं योजना लाभ शिविर

असंगठित श्रमिकों को मौके पर मिलेगा पंजीयन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 12:13 am
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को शासन की सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के उद्देश्य से श्रम विभाग रायगढ़ एवं नगर निगम रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 23 अगस्त को विशेष पंजीयन एवं योजना लाभ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन प्रात: 10 बजे से इतवारी बाजार स्थित सिंदूर पार्क, रायगढ़ में होगा। शिविर में असंगठित श्रमिकों का मौके पर पंजीयन करने के साथ ही पहले से पंजीकृत पात्र श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सब्जी विक्रेता, फुटकर व्यापारी और छोटे व्यवसायियों का होगा पंजीयन

शिविर में ऐसे श्रमिकों को विशेष रूप से लाभान्वित किया जाएगा, जो असंगठित क्षेत्र में कार्य कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। इनमें सब्जी विक्रेता, फुटकर व्यापारी, छोटे व्यवसायी तथा स्वयं का व्यवसाय या श्रम करने वाले असंगठित श्रमिक शामिल हैं। श्रम विभाग की टीम द्वारा पात्र श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें विभागीय योजनाओं से जोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व से पंजीकृत श्रमिकों को उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा भी शिविर स्थल पर ही मिलेगी। इससे श्रमिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुविधाजनक होगी।
शिविर में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र श्रमिक आवेदन कर सकेंगे। इनमें प्रमुख रूप से मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना, छात्रवृत्ति सहायता योजना, गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता योजना तथा ई-रिक्शा सहायता योजना शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ संबंधित योजना में निर्धारित पात्रता, नियम एवं शर्तों के अनुसार प्रदान किया जाएगा। श्रमिकों को शिविर के माध्यम से योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वे अपनी पात्रता के अनुसार उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

ई-श्रम साथी पोर्टल पर भी होगा पंजीयन

शिविर में ई-श्रम साथी पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। ई-श्रम साथी पंजीयन के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुडऩे में सहायता मिलेगी। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजगार के अवसरों एवं श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

पंजीयन के लिए ये दस्तावेज लाना जरूरी

शिविर में पंजीयन अथवा योजना संबंधी आवेदन के लिए श्रमिकों को आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने की अपील की गई है। श्रमिक अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक तथा पटवारी, सचिव, सरपंच, पार्षद द्वारा सत्यापित आय प्रमाण पत्र अवश्य लेकर आएं। इसके अलावा पंजीयन प्रक्रिया के लिए अपना मोबाइल फोन भी साथ लाना आवश्यक होगा।

मौके पर ही होगी नि:शुल्क प्रक्रिया

श्रम विभाग एवं नगर निगम द्वारा आयोजित इस शिविर में पंजीयन एवं योजना संबंधी पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क रहेगी। पात्र श्रमिकों का पंजीयन मौके पर ही किया जाएगा तथा योजनाओं के लिए पात्रता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। श्रम विभाग एवं नगर निगम रायगढ़ ने जिले के असंगठित श्रमिकों से अपील की है कि वे रविवार को प्रात: 10 बजे इतवारी बाजार स्थित सिंदूर पार्क पहुंचकर इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाकर उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सके।

You Might Also Like

माझापारा में विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ

मेकाहारा के नियम-कानून में हो रहे बदलाव से मरीज परेशान

बस्तर में प्रतिभाओं की भरमार, जरूरत केवल उन्हें सहेजने की- मनोज

लैलूंगा में परिवारवाद की राजनीति से प्रलोभन के जुड़े तार

श्याम शहर चौपाटी से 10 हजार डस्टबीन वितरण अभियान का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भूपदेव स्कूल में किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी
Next Article पुटूकछार के डूबे रपटा पुल पर प्रशासन की नजर, वैकल्पिक मार्ग का दिया आश्वासन

खबरें और भी है....

देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?