NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख

आईएएस बनने छोड़ी नौकरी, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस का ड्राइवर है पिता

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के रहने वाले 23 साल के योगेश साहू ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 50 लाख रुपए जीते हैं। उन्होंने 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने के बजाय गेम क्विट कर दिया। मुंबई से लौटने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने योगेश का जोरदार स्वागत किया। उनकी सफलता पर परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। बता दें कि योगेश के पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं। ग्राम टेहका के रहने वाले योगेश आईआईटी बॉम्बे में टॉपर रह चुके हैं। उन्होंने आईआईटी में पहले ही प्रयास में एडमिशन लिया था। उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी, क्योंकि वह ढ्ढ्रस् अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं।
योगेश ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पिता ने बताया कि योगेश ने यूपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी पहले ही प्रयास में पास की है। वह फिलहाल मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। योगेश मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते और सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं।
योगेश ने शुरुआती पढ़ाई बलौदाबाजार के जेसीज कॉन्वेंट और मयूर शिशु मंदिर से की। इसके बाद वे हाई एजुकेशन के लिए बिलासपुर गए। यहां रोहन चावला ने अपने कोचिंग सेंटर में उन्हें 11वीं और 12वीं की मुफ्त पढ़ाई कराई। तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने भी उनकी पढ़ाई में मदद की। आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन के लिए मुख्यमंत्री और कलेक्टर की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी। अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में योगेश साहू हॉट सीट पर पहुंचे। 50 लाख रुपए के सवाल में उनसे तस्वीर में दिए गए सवालिया निशान की जगह सही शहर का नाम बताने को कहा गया। टेबल में शहरों के नाम और उनके सामने साल दिए गए थे। इसमें लिखा था- कोलकाता-1913, रू. 1930, स्कोप्जे-1979, शांतिनिकेतन-1998 और विदिशा-2014। इसके चार विकल्प थे-त्रिशूर, मैसूर, अल्मोड़ा और तिरुचिरापल्ली।
इस सवाल पर योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल किया। उन्हें हिंट मिला कि सही जवाब तमिलनाडु में स्थित एक शहर है। हिंट मिलने के बाद योगेश समझ गए कि दिए गए साल नोबेल पुरस्कार जीतने के साल हैं और शहर संबंधित नोबेल विजेताओं के जन्मस्थान हैं। इसके बाद योगेश ने सही जवाब तिरुचिरापल्ली चुना। यह सीवी रमन का जन्मस्थान है। उनके जवाब को सही बताया गया और उन्होंने 50 लाख रुपए जीत लिए।

You Might Also Like

घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 4.300 किलो गांजा और नकदी जब्त

तालाब में डूबने से 2 सगी बहन सहित 3 नाबालिग लड़कियों की हुई मौत

सेवा और बहादुरी की मिसाल बना सीआरपीएफ का के-9 डॉग ‘ईजीओ’ अब नहीं रहे

महतारी वंदन की तर्ज पर नारी न्याय योजना का फॉर्म भराएगी कांग्रेस

बीच सडक़ पर युवक ने तलवार से काटे केक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरंतर प्रयास!
Next Article एसीबी केस दर्ज : निरीक्षक सस्पेंड, ओवर रेट शराब बेचने पर 2 को शो-कॉज नोटिस

खबरें और भी है....

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया
मितान बाड़ी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
बारिश में भी नहीं रुकेगी शहर की सेवा, महापौर, सभापति ने मैदानी कर्मचारियों को बांटे रेनकोट
अग्रसेन जयंती को लेकर अग्र समाज की महिलाओं की हुई बैठक
रेंगालपाली आरोग्य केंद्र में हुआ पौधरोपण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?