NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्रामीण से चेक पर दस्तखत कराकर 49.50 लाख की धोखाधड़ी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ग्रामीण से चेक पर दस्तखत कराकर 49.50 लाख की धोखाधड़ी
रायगढ़

ग्रामीण से चेक पर दस्तखत कराकर 49.50 लाख की धोखाधड़ी

एनटीपीसी से मुआवजा खाते में आया था 69.64 लाख रुपए, एक आरोपी को किया गिरफ्तार,दूसरा फरार

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:22 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मुआवजा राशि के नाम पर ग्रामीण से 49 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईपाली बिच्छीनारा निवासी अमीर कुमार राठिया की जमीन व मकान एनटीपीसी तलाईपाली परियोजना के लिए अधिग्रहित हुआ था, जिसके एवज में उसे 69,64,618 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि गांव के खगेश्वर गुप्ता ने मुआवजा संबंधी कागजी कार्यवाही कराने के नाम पर उसका बैंक पासबुक अपने पास रख लिया था। 8 जून 2026 को खगेश्वर गुप्ता अपने साथी प्रदीप गुप्ता के साथ पीडि़त अमीर कुमार राठिया को पंजाब नेशनल बैंक शाखा रायकेरा ले गए। वहां बैंक प्रक्रिया के नाम पर प्रार्थी से चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने बच्चों के खातों में 5-5 लाख रुपये जमा कराने की सहमति दी थी। जबकि चेक में अन्य राशि किसके खाते में ट्रांसफर की जा रही थी इसकी जानकारी उसे नहीं थी।
बाद में बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि उनके खाते से मोतीलाल गुप्ता के खाते में 25 लाख रुपये और जगदीश गुप्ता के खाते में 24 लाख 50 हजार रुपये, कुल 49 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। प्रार्थी का आरोप है कि उनकी जानकारी व सहमति के बिना हस्ताक्षरयुक्त चेक का उपयोग कर आरोपियों ने उक्त राशि अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कराई है। मामले की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने (बीएनएस) की धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने जांच के बाद युवक खगेश्वर गुप्ता (29 वर्ष) निवासी तिलाईपाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी प्रदीप गुप्ता के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने युवक खगेश्वर गुप्ता पिता दनार्दन गुप्ता (29 वर्ष) निवासी ग्राम तिलाईपाली थाना तमनार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं प्रकरण का दूसरा आरोपी प्रदीप गुप्ता फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

धोखाधड़ी से बचने की अपील

पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण मुआवजा मामले में अक्सर धोखाधड़ी की शिकायत आ रही है। ऐसे में अपने बैंक खाते और चेकबुक संबंधी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी कागजली कार्यवाही या बैंक प्रक्रिया के लिए हमेशा बैंक अधिकारी की मदद लें। बिना पूरी जानकारी के किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें और लेनदेन की पुष्टि स्वयं करें।
ग्रामीण की मुआवजे की राशि 49.50 लाख रुपए दो लोगों ने मिलकर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरे की तलाश जारी है, उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

You Might Also Like

5 को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन

फिर जाति के नाम पर घर में घुसकर मारपीट

सेठ किरोड़ीमल आधुनिक रायगढ़ के शिल्पी : ओपी

बंगुरसिया वन क्षेत्र में 30 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट

आज जेसीआई रायगढ़ सिटी और रायगढ़ इस्पात द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वच्छता कर्मियों को महापौर ने दी सुरक्षा किट
Next Article सहयोग केंद्र के दरवाजे खुले,समस्याओं का हुआ समाधान

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?