NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प
रायगढ़

1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प

स्कूल-कॉलेजों में गंूजा साइबर सुरक्षा का संदेश

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:17 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़. साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक जिले में ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस ने स्कूल-कालेजों में पढऩे वाले छात्रों को साइबर ठगी से बचने के लिए जगरूरक कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में करीब 1700 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। डीएसपी उन्नति ठाकुर और सुशांतो बनर्जी तथा थाना पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने ओपी जिंदल स्कूल में छात्रों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और बचाव के उपाय बताए। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने गर्ल्स कॉलेज, लॉ कॉलेज और शासकीय ग्रंथालय में कार्यक्रम किए। खरसिया पुलिस ने आत्मानंद स्कूल, थाना भूपदेवपुर प्रभारी रोशन कुमार कौशिक ने हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़तराई व भूपदेवपुर में जागरूकता फैलाई। थाना साइबर और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने बोइरदादर स्थित सेंट टेरेसा और सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया। वहीं थाना घरघोड़ा पुलिस ने कन्या शाला घरघोड़ा तथा महिला थाना पुलिस ने स्थानीय बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस ने ओटीपी, पीन, सीव्हीव्ही और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचने, निजी जानकारी साझा न करने को कहा। ऑनलाइन ऑफर, नौकरी, इनाम या लोन के नाम पर ठगी से सावधान रहने की अपील की गई। “डिजिटल गिरफ्तारी”,केवाईसी अपडेट, बिजली कनेक्शन कटने या पुलिस अधिकारी बनकर डराने वाली कॉल को साइबर ठगी का हिस्सा बताया। विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स के उपयोग तथा साइबर घटना पर तत्काल शिकायत करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने “एक जागरूक विद्यार्थी—एक जागरूक परिवार” की भावना के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का भी आग्रह किया है।

You Might Also Like

नवतपा का चौथे दिन पार कर गया 44 डिग्री तापमान

रायगढ़ यादव समाज की ओर से जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी

1 सितंबर को घरघोड़ा भाजपा करेगी आर्थिक नाकेबंदी

बीएस स्पंज में हादसा : फर्नेस ब्लास्ट होने से क्रेन ऑपरेटर की मौत

महापौर ने किया 44 लाख के सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित
Next Article पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?