NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला पं अध्यक्ष सालिक साय ने सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जिला पं अध्यक्ष सालिक साय ने सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
जशपुरनगर

जिला पं अध्यक्ष सालिक साय ने सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:03 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरेशपुर में सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन एवं झूला रथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने विधिवत नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पूरा परिसर उत्साह, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का समावेश बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति से जोडऩे का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में अपनी संस्कृति और संस्कारों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
समारोह के दौरान झूला रथ यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, उल्लास और उत्साह से गूंजता रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, प्रदीप गुप्ता, नारायण यादव, चमर साय, धरनीधर सिदार, दुबराज सिंह, सुखदेव सिदार, चांडक्य डांसेना, देव साय तिग्गा, अमर गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सुरेशपुर में सरस्वती शिशु मंदिर का नवनिर्मित भवन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नए भवन के साथ शिक्षा को नई उड़ान और संस्कारों को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

You Might Also Like

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को लाभान्वित करने किया जा रहा शिविर का आयोजन

चिरायु से अमीषा के हृदय रोग का हुआ सफल इलाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे ट्रैक पर अवैध प्रवेश के विरुद्ध आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई
Next Article स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

खबरें और भी है....

नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज
तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प
इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?