NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली
रायगढ़

तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: एनएचएम कर्मियों ने निकाली रैली

बेमेतरा में प्रधानमंत्री के नाम पर अमर्यादित टिप्पणी का विरोध, सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:18 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बेमेतरा जिले में पदस्थ महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुए कथित गंभीर दुर्व्यवहार, अशोभनीय व अमर्यादित आचरण तथा मानसिक-आर्थिक उत्पीडऩ की शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई न होने के विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ, जिला इकाई रायगढ़ के तत्वावधान में जिले भर के सैकड़ों कर्मचारियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
मुसलाधार बारिश और विपरीत मौसम के बावजूद कर्मचारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। जिले भर के एन.एच.एम. व सीएचओ संवर्ग के कर्मचारी सुबह शहीद कर्नल बिप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में एकत्रित हुए और वहां से दोपहर 12:00 बजे एक विशाल व अनुशासित पैदल रैली निकाली गई। मुख्य मार्गों से होते हुए रैली कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां सभा व मीडिया संवाद के पश्चात माननीय स्वास्थ्य मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) के नाम जिला कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से धनराज मरकाम संयुक्त कलेक्टर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
समीक्षा बैठकों में माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर अमर्यादित टिप्पणी और महिला उत्पीडऩ का आरोप
संघ के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध बेहद गंभीर और अशोभनीय आचरण के आरोप दर्ज हैं।
शासकीय बैठकों के दौरान महिला कर्मचारियों के लिए देश के प्रधानमंत्री के नाम का अनुचित संदर्भ लेकर अमर्यादित व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया, लेजर लाइट डालकर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से असहज किया गया तथा अवांछित शारीरिक स्पर्श व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर प्रताडि़त किया गया।
इसके अलावा नियमविरुद्ध वेतन रोकने, सेवा समाप्ति एवं एफआईआर कराने जैसी प्रशासनिक धमकियां भी दी गईं।
निष्पक्ष जांच तक सीएमएचओ को तत्काल पद से हटाने की मांग
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी एवं जिला अध्यक्ष शकुंतला एक्का एवं सी.एच.ओ. संघ के जिलाध्यक्ष संदीप मिंज ने कहा कि शासकीय कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत भयमुक्त व गरिमामय जीवन हर कर्मचारी का मौलिक अधिकार है। जब तक इस गंभीर मामले की उच्च स्तरीय जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ब्डभ्व् बेमेतरा को तत्काल पद से हटाया अथवा अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

You Might Also Like

पत्रकार की हत्या पर रायगढ़ में विरोध की आग

मतदान केंद्र स्तरीय विधानसभा सम्मेलन में शामिल होंगे भाजपा नेता

अतिक्रमण हटाने 24 घंटे का दिया था अल्टीमेटम

खेत में काम करने के दौरान गिरी गाज, एक महिला की मौत

कलेक्टर से रायगढिय़ा जनों ने प्रदूषण से बचाने की अपील : कांग्रेस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
Next Article नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?