NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ
रायगढ़

शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ

महापौर चौहान ने बच्चों को पिलाई विटामिन-ए की खुराक 24 सितंबर तक चलेगा अभियान

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 1:12 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और रोगों से बचाव के उद्देश्य से जिले में शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी नगर में किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर सभापति श्री डिग्री लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन दीदियां एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि शिशु संरक्षण माह बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पात्र बच्चों को निर्धारित समय पर विटामिन-ए की खुराक और आयरन सिरप अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्धारित सत्रों के दौरान बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महापौर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके स्वस्थ एवं समुचित विकास की जिम्मेदारी केवल अभिभावकों की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए पात्र बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे की अपील की।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सत्रों के माध्यम से बच्चों तथा गर्भवती माताओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों को विटामिन-ए एवं आयरन की निर्धारित खुराक देने के साथ-साथ नियमित टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक टीके लगाए जाएंगे। जिले में 6 माह से 5 वर्ष तक की आयु के 1,19,465 बच्चों को आयरन सिरप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं 9 माह से 5 वर्ष तक की आयु के 1,12,828 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को छह माह के अंतराल पर विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। इसी तरह 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार 1-1 मिलीलीटर आयरन सिरप देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों को इन खुराकों के महत्व के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा।
पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लेकर होगी कुपोषण की पहचान, गंभीर मामलों को एनआरसी भेजा जाएगा
शिशु संरक्षण माह के दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण स्तर की जांच की जाएगी। वजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गंभीर रूप से कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों को चिन्हांकित किया जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित टीकाकरण तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। विटामिन-ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी निर्धारित खुराक बच्चों को आंखों से संबंधित समस्याओं और रतौंधी से बचाव में भी सहायक होती है। इसी तरह आयरन की पर्याप्त मात्रा बच्चों में आयरन की कमी से होने वाली समस्याओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण है।
24 सितंबर तक चलेगा अभियान
जिले में शिशु संरक्षण माह 18 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक मनाया जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सत्रों के माध्यम से बच्चों तथा गर्भवती माताओं को आवश्यक स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती त्रिवेणी डहरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, नोडल अधिकारी डॉ. कैनन डेनियल, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. जाविद मारिकर, सीमा बरेठ, जया मजूमदार, श्री चोलेश्वर सिंह पटेल, श्री हलधर यादव, श्री सुनील पटेल सहित मितानिन दीदियां, स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रायगढ़ व लैलूंगा दोनों ही सीट पर दोनों पार्टियों को नये चेहरों की तलाश

सिद्धांतों के सौदागर नहीं, सेवा के पुजारी: भाजपा के लिये केवल व्यक्ति नही संजीवनी की तरह हैं सुगनचंद

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

इंस्टाकार्ट सर्विस के कोरियर आफिस से 10 लाख की चोरी

अग्रोहा भवन में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खिलाडिय़ों ने किया कमाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next Article नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प, महाविद्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक टाउन हॉल के संरक्षण के साथ नगर निगम के भविष्य के कार्यालय की व्यवस्था पर आज से हो मंथन
जिला स्तरीय सघन एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
बारिश के बीच खेतों में पहुंचा कृषि अमला, जवाफुल धान की जैविक खेती और सन बीज उत्पादन पर जोर
संभावित बाढ़ आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित
नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प, महाविद्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक टाउन हॉल के संरक्षण के साथ नगर निगम के भविष्य के कार्यालय की व्यवस्था पर आज से हो मंथन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?