NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर बाल सुधार गृह में धरमजयगढ़ के किशोर ने लगाई फांसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर बाल सुधार गृह में धरमजयगढ़ के किशोर ने लगाई फांसी
बिलासपुर

बिलासपुर बाल सुधार गृह में धरमजयगढ़ के किशोर ने लगाई फांसी

बाथरूम में लटकी मिली लाश, दुष्कर्म मामले में था विचाराधीन बंदी

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:48 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। बाल सुधार गृह बिलासपुर में नाबालिग की लाश बाथरूम में फंदे से लटकी हुई मिली। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि लडक़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक रायगढ़ जिले का रहने वाला था। उसे नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया था। 15 अगस्त को ही बाल न्यायालय के आदेश उसे संप्रेक्षण गृह लाया गया था। बताया जा रहा है कि नाबालिग घटना से पहले तनाव में था और बाल सुधार गृह से बाहर आने के लिए परिजनों से जिद कर रहा था। मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा रही है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, शुभम अघरिया (17) रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र के किरमिडांड गांव का रहने वाला था। उस पर एक नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म का आरोप था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश किया। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या के मुताबिक, शुभम को 15 अगस्त को रायगढ़ से बिलासपुर के बाल सुधार गृह लाया गया था। इससे एक दिन पहले 14 अगस्त को उसकी गिरफ्तारी हुई थी और उसे कोर्ट में पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह आने के बाद से वह मानसिक तनाव में था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शुभम ने घटना से एक दिन पहले ही अपने परिजनों से बात की थी। उसकी हरकतों को लेकर परिजन उससे नाराज थे। वहीं, शुभम बाल सुधार गृह से बाहर आने के लिए परिजनों से जिद कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह काफी मानसिक तनाव में था।
नहाने से पहले लगाई फांसी
पुलिस ने बाल सुधार गृह के चौकीदार और वहां मौजूद दूसरे लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि शुभम रात में खाना खाने के बाद सो गया था। मंगलवार सुबह चौकीदार ने संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उठाया। इसके बाद शुभम बाथरूम जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा रही है।

You Might Also Like

भनवारटंक स्टेशन पर अत्याधुनिक टनल संचार प्रणाली की सफल शुरुआत

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर निलंबित पटवारी ने फॉर्महाउस में लगाई फांसी

आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर हुआ रद्द

एस.ई.सी.एल. मुख्यालय के 5 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर दी गयी भावभीनी विदाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएच पर डीजल चोर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार
Next Article बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला., 6 जिलों के बदले गए कलेक्टर

खबरें और भी है....

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर प्रेस क्लब ने जताया शोक
नक्सली हिडमा को ‘रोल मॉडल’ और ‘प्रेरणादायक’ बताने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?