NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किराए पर मांगकर वापस नहीं किया ट्रांसपोर्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किराए पर मांगकर वापस नहीं किया ट्रांसपोर्टर
रायगढ़

किराए पर मांगकर वापस नहीं किया ट्रांसपोर्टर

हाईवा-थार वाहन की धोखाधड़ी, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2026 12:29 am
By lochan Gupta August 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में हाइवा और थार वाहन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक ट्रांसपोर्टर ने अपने परिचित ट्रांसपोर्टर को दो वाहन 10 दिनों के लिए किराए पर दिए थे, लेकिन समय पूरा होने के बाद उसने वाहन वापस नहीं किए। काफी इंतजार के बाद भी वाहन नहीं लौटाए जाने पर परेशान ट्रांसपोर्टर ने पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के ग्राम सिरौदखुर्द का रहने वाला 23 वर्षीय प्रीमत साहू ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके पास हाइवा और महिंद्रा थार वाहन है। प्रीमत ने बताया कि ग्वालियर के पिंटो पार्क निवासी श्याम बिहारी शर्मा भी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। धमतरी में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के सिलसिले में दोनों की पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों साथ में ट्रांसपोर्ट का काम करने लगे। दोनों रायगढ़ के एनटीपीसी लारा और ओडिशा के स्टील प्लांट में कोयला परिवहन से जुड़े काम कर रहे थे। प्रीतम ने बताया कि इसी दौरान श्याम बिहारी शर्मा ने 10 अगस्त 2025 को 10 दिनों के लिए उसका हाइवा और थार किराए पर मांगा। परिचित होने के कारण प्रीतम ने भरोसा करते हुए दोनों वाहन उसे दे दिए। श्याम बिहारी दोनों वाहनों को बिना बताए अपने घर ग्वालियर ले गया। 10 दिन पूरे होने के बाद जब प्रीतम ने फोन कर वाहन वापस मांगे तो उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया।
इसके बाद प्रीतम ने कई बार श्याम बिहारी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह कॉल काट देता था और वाहन भी वापस नहीं कर रहा था। काफी कोशिश के बाद प्रीतम को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 316(5)- बीएनएस और 318(4)- बीएनएस के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

‘इंडिया गठबंधन दुत्कारे गए लोगों का गठबंधन’

वित्तमंत्री ओपी ने पत्रकारों के लिए खोला खजाना

महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज

निजी कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

नवापाली के किसान ज्ञानसागर ने बेचा 117 क्विंटल धान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नहीं रहे बनमाली गुरुजी
Next Article आमजन की समस्याओं रूबरू हुए एडीएम

खबरें और भी है....

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
सीएम साय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायगढ़ सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग का हैदराबाद में निधन

Popular Posts

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?