रायगढ़। पुसौर पुलिस ने जम्मू से नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी कर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है तथा महिला से दुष्कर्म मामले में रैरूमाखुर्द पुलिस ने अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है।
थाना पुसौर में बालिका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि बालिका (उम्र 17 वर्ष 09 माह) 21 जुलाई की सुबह 03:00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जिसकी आसपास के गांव एवं रिस्तेदारी में पता तलाश करने पर पता नहीं चला जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले जाने जाने की रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दौरान विवेचना अपहृत बालिका के जम्मू में होने की जानकारी पर पुसौर पुलिस टीम जम्मू कश्मीर पहुंची और 12 अगस्त को संदेही पुनमचंद मैत्री (24 वर्ष) निवासी बुनगा थाना पुसौर के कब्जे से बालिका को दस्तयाब किया गया है। बालिका ने बताया कि आरोपी पुनमचंद मैत्री के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(प), 64(2)(ड), 4 की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया।
महिला से किशोर ने किया दुष्कर्म
वहीं पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में महिला (32 वर्ष ) द्वारा किशोर बालक (17 माह 10 वर्ष) द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीडि़ता ने बताया कि 15 जुलाई को बच्चे स्कुल पढऩे चले गया था और पति धरमजयगढ़ गया हुआ था। घर में अकेली थी कि सुबह करीब 11 बजे गांव का लडक़ा (विधि से संघर्षरत बालक) घर आया और डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाया। आरोपित ने महिला को गांव में किसी को बताई तो जान से मार देने की धमकी दिया, बेज्जती के डर से किसी को कुछ नहीं बताई थी । आरोपित के तमिलनाडू बोर गाडी में काम करने चले जाने पर 24 जुलाई को महिला अपने पति की घटना के संबंध में बताई। आरोपित पर धारा 64(1), 351(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थिया महिला अधिकारी से कथन कराया गया प्रार्थिया के बतायेनुसार कथन लेखबद्ध किया गया।



