NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से आएगा सकारात्मक बदलाव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से आएगा सकारात्मक बदलाव
रायगढ़

मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से आएगा सकारात्मक बदलाव

पत्रकारों के लिए क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:17 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों में गैर-संचारी रोगों को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य संबंधी विषयों की तथ्यात्मक एवं संवेदनशील रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सिकल सेल रोग, बच्चों में टाइप-1 मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने पत्रकारों के साथ संवाद किया। प्रशिक्षण सत्रों में बच्चों में बढ़ते गैर-संचारी रोगों की चुनौती, उनके शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार तथा उपलब्ध शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि मीडिया केवल सूचना पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक व्यवहार परिवर्तन का महत्वपूर्ण स्तंभ है। तथ्यात्मक, संवेदनशील और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है तथा उन्हें समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया जा सकता है। विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल रोग की समय पर जांच एवं नियमित उपचार, बच्चों में टाइप-1 मधुमेह के शुरुआती लक्षण, जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों के शीघ्र रेफरल एवं उपचार तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

टीकाकरण, पोषण और एनीमिया नियंत्रण पर भी दिया गया जोर

संवाद के दौरान पूर्ण टीकाकरण, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, सामुदायिक सहभागिता तथा बहु-विभागीय समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, मीडिया और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय से शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। इससे लोगों में जागरूकता बढऩे के साथ-साथ समय पर स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग में भी सुधार आएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य टीम, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के सहभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के डॉ. डी. श्याम कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी पत्रकारों ने समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने तथा माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक, जिम्मेदार और तथ्यात्मक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

धार्मिक आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय : सीएम साय

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं अपराध?

क्राइम मीटिंग में पेडिंग मामलो व सीसीटीवी अभियान तेज करने दिये निर्देश

सांवरिया हाईट्स में गरबा महोत्सव की धूम

नेतनागर डबल मर्डर का खुलासा, पति ही निकला कातिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Next Article समय पर पहचान से बच्चों को मिलेगा बेहतर उपचार, विशेषज्ञों ने की हृदय सहित विभिन्न बीमारियों की जांच

खबरें और भी है....

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Popular Posts

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?