NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाइक पर तिरंगा, दिल में देशभक्ति-लोइंग मंडल ने सैकड़ों बाइकों के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाइक पर तिरंगा, दिल में देशभक्ति-लोइंग मंडल ने सैकड़ों बाइकों के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
रायगढ़

बाइक पर तिरंगा, दिल में देशभक्ति-लोइंग मंडल ने सैकड़ों बाइकों के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

स्कूली बच्चों ने फूल बरसाकर किया स्वागत, पूरे रास्ते गूंजे भारत माता की जय के नारे

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:04 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले लोइंग मंडल की धरती देशभक्ति के रंग में रंग गई। रायगढ़ पूर्वांचल लोइंग मंडल द्वारा 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार देशभक्त हाथों में तिरंगा लेकर सडक़ों पर उतरे और पूरे क्षेत्र को वंदे मातरम् से गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत लोइंग खेल मैदान से हुई। यहां से बाइक रैली महापल्ली, साल्हे ओना, कुकुरदा होते हुए जामगांव और कोलाई बहाल में जाकर संपन्न हुई। 10 किलोमीटर से ज्यादा लंबी इस यात्रा में हर चौराहे पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विकास केडिया और जिला मंत्री एवं प्रभारी पवन अग्रवाल की विशेष रूप से मौजूदगी रही। मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान और महामंत्री मुरारी अग्रवाल, श्रीमती छवि पटेल ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं महिलाओं में अपार उत्साह रहा। किसान मोर्चा महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी राजीव लोचन बेहरा, सह प्रभारी सूर्यकांत त्रिपाठी और युवा मोर्चा अध्यक्ष सरोज भोय के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली को ऐतिहासिक बना दिया। यात्रा की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब दिखी जब लोइंग स्कूल, महापल्ली स्कूल, कुकुरदा स्कूल और जामगांव स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने रास्ते में फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर और जय हिंद, जय भारत के नारे लगाकर सभी देशभक्तों का सम्मान किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर बच्चों को उनके बलिदान की कहानियां भी सुनाई गईं।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस देशभक्ति यज्ञ में पिंटू साव, तरुण गुप्ता, राजकुमार निषाद, जलंधर विश्वकर्मा, सतीश मिश्रा, कैलाश प्रधान, जोगेंद्र प्रधान, सरपंच नेमलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष चक्रधार यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रधान, जनपद सदस्य सुखलाल चौहान, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रधान, यूसुफ खान, मनोहर प्रधान, महिला मोर्चा से मिनाक्षी गुप्ता, लक्ष्मी मेहर, भारती सिदार, डॉ. आशुतोष गुप्ता, टीका राम प्रधान, सरपंच उसत निषाद, सरपंच बंशीधर मेहरा, सरपंच सुभाषिनी किसान, सरपंच प्रतिनिधि ललाट बेहरा, सेत कुमार साव, वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय मिश्रा, मिलन बेहरा, सुरेश साव, उज्ज्वल साव, अंकित बेहरा, नारायण वैष्णव* सहित सैकड़ों वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। लोइंग मंडल की इस तिरंगा यात्रा ने साबित कर दिया कि देशभक्ति की कोई उम्र नहीं होती। बाइक पर सवार युवा, स्कूल के बच्चे और गांव के बुजुर्गो ने एक स्वर भारत माता की जयकारा लगाया।

You Might Also Like

खाद्य विभाग ई-केवाईसी में लाए तेजी-कलेक्टर

ओवर टाइम से मना किया तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!

सफाई ठेका बदलते ही कर्मचारियों में आक्रोश

स्व दीनदयाल रातेरिया के तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा रोलबॉल समर कैंप का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लीनेस क्लब सेवांजलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगारंग सावन उत्सव
Next Article बम्हनीडीह में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा

खबरें और भी है....

हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
समय पर पहचान से बच्चों को मिलेगा बेहतर उपचार, विशेषज्ञों ने की हृदय सहित विभिन्न बीमारियों की जांच

Popular Posts

हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?