रायगढ़। जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ. अनिल जगत के मार्गदर्शन में, जिला शिक्षा अधिकारी एस. एन.साहू के दिशा – निर्देश पर खण्ड शिक्षाधिकारी संजय पटेल के सहयोग एवं प्राचार्य हितेन्द्र सिंह पटेल के संरक्षण व रासेयो पूर्व जिला संगठक व्याख्याता भोजराम पटेल के नेतृत्व में शा.उ.मा.वि तारापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की सहभागिता में 10 अगस्त सोमवार कार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के तहत बीएमओ डॉ. प्रदीप राठौर के दिशा निर्देश पर स्थानीय कर्मचारी ओमप्रकाश डनसेना (आरएचओ ) एवं राकेश सिदार (सीएचओ) द्वारा माध्यमिक एवं हाई हायर सेकेण्डरी स्तर के छात्र – छात्राओं को कृमि मुक्त बच्चा स्वस्थ बच्चा का संदेश देते हुए उम्र के अनुसार एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाया गया जिसमें विद्यालय के रेडक्रास विभाग की भी सहभागिता रही । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सुरक्षित रखना और उनमें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर प्राचार्य हितेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में भूख में कमी, कमजोरी, कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा कृमि संक्रमण से बचाव के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा के सेवन के साथ-साथ हाथों की स्वच्छता, साफ पानी का सेवन, नाखूनों की नियमित सफाई और स्वच्छ भोजन की आदतों को अपनाने की सलाह दी वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी व्याख्याता भोजराम पटेल ने कहा कि हमें स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि स्वास्थ रूपी धन हमारा सबसे मूल्यवान सम्पत्ति होता है। रेडक्रास प्रभारी व्याख्याता सी.एस.पटेल ने कहा कि एल्बेंडाजोल दवा का सेवन बच्चों की कीटाणु से लडऩे की शक्ति देता है यह सेहत के लिए लाभदायक होता है। इस अवसर पर माध्यमिक खण्ड से प्रधान पाठक श्रीमती सुधाबाला नायक शिक्षक मनोज पटेल वंदना यादव किरण पटेल सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सहयोगी के रूप में उपस्थित थे।
इन संस्थाओं में भी खिलाया गया कीटनाशक दवा:
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्प केद्र लोईंग बीएमओ डॉ. प्रदीप राठौर के दिशा निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नौरंगपुर प्रभारी चंद्रपाल पटेल सेक्टर सुपर वाइजर नवधा पटेल के सहभागिता में उप स्वास्थ्य केंद्र तारापुर अंतर्गत आने वाले कुरमापाली ठाकुरपाली औराभांठा बोकरामुड़ा के सभी विद्यालयों विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में यह कृमि नाशक दवा बच्चों को खिलायी गई।
तारापुर स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया
छात्र -छात्राओं को खिलाया कृमि नाशक एल्बेंडाजोल



