NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास
रायगढ़

आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास

सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

lochan Gupta
Last updated: August 13, 2026 12:17 am
By lochan Gupta August 13, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, संवैधानिक मूल्यों तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों के बच्चों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूर्य विहार कॉलोनी एवं कृष्ण वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस विषयक प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिता कराई गई।
कार्यक्रम में बच्चों को भारत की स्वतंत्रता की गौरवशाली यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख आंदोलनों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के योगदान के साथ-साथ भारतीय संविधान, उसके मूल्यों, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है तथा स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

आयुक्त क्षत्रिय ने कहा बच्चों को इतिहास और संविधान से जोडऩा जरूरी

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और संविधान की मूल भावना से परिचित कराने का अवसर भी है। बच्चों को अपने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की जानकारी होगी तो उनके भीतर राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि इन परिवारों के बच्चों को बेहतर अवसर देकर उन्हें समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩा भी महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें देशभक्ति, रचनात्मकता एवं नागरिक चेतना का विकास होता है।

 

रंगोली में दिखा तिरंगे और राष्ट्रप्रेम का रंग

रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने तिरंगा, भारत माता, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति, संविधान और वीर शहीदों से जुड़े विषयों को अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियों ने दोनों स्थानों को देशभक्ति के रंगों से सजा दिया। इसीतरह प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, वीर शहीदों, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं संविधान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी जानकारी और देश के इतिहास के प्रति रुचि का परिचय दिया।

 

यह रहे प्रतियोगिता के विजेता

सूर्य विहार कॉलोनी में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम कृ बेबो सारथी, द्वितीय कृ युवराज सारथी, तृतीय कृ खुशबू सारथी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम कृ युवराज सारथी, द्वितीय कृ बेबो सारथी, तृतीय कृ ईश्वरी सारथी, कृष्ण वाटिका के रंगोली प्रतियोगिता, प्रथम कृ आरव श्रीवास, द्वितीय कृ सरस्वती जायसवाल, तृतीय कृ अनन्या रत्नाकर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्रथम कृ अलीना रत्नाकर, द्वितीय कृ मानवी पांडे, तृतीय कृ यनीश जसवाल, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमश: दीवार घड़ी, कप सेट एवं स्टेशनरी सामग्री पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। प्रतियोगिता में शामिल अन्य बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए सांत्वना पुरस्कार के रूप में पेन प्रदान किए गए।

 

राष्ट्र निर्माण में योगदान का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, संविधान के सम्मान और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। निगम की इस पहल से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही परिवारों के बच्चों को आवासीय योजना के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना से जोडऩे की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

You Might Also Like

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

रोजगार से जोडऩे हेतु 8 महिलाओं को 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

जेपीएल तमनार में जिंदल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

छुट्टी पर दिल्ली गए जज के घर चोरों का धावा

शादी का झांसा देकर युवती से रेप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तारापुर स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया
Next Article 4 वर्षों से लापता दुष्कर्म पीडि़ता को घरघोड़ा पुलिस ने खोज निकाला

खबरें और भी है....

शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त
नटवर स्कूल से सिंदूर पार्क तक गूंजेगा ‘भारत माता की जय’
70-80 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया, वाहन छोडक़र भागे तस्कर
जमीन विवाद : दो परिवारों में हिंसक झड़प
शराब-दुकान के गार्डों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?