NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 1.13 करोड़ की गांजा तस्करी के फरार 2 आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 1.13 करोड़ की गांजा तस्करी के फरार 2 आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार
जशपुरनगर

1.13 करोड़ की गांजा तस्करी के फरार 2 आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार

आम की आड़ में गांजा तस्करी करने के मामले में फरार थे दोनो आरोपी

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
7 Min Read

जशपुर/दोकड़ा। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मई माह में चौकी दोकड़ा क्षेत्र से पिकअप वाहन में आम के प्लास्टिक कैरेटों के नीचे छुपाकर ले जाए जा रहे। 1.13 करोड़ के गांजे (207 किलो) की तस्करी के मामले में पुलिस ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से दो फरार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानाकरी अनुसार 12 मई 26 को चौकी दोकड़ा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में कच्चे आम को लोड कर, प्लास्टिक के कैरेट में भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपाकर, सुंदरगढ़ उड़ीसा के ओर से तपकरा दोकड़ा होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर चौकी दोकड़ा पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तत्काल चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरी के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक यूपी-70 आरटी-6633 आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु उसके द्वारा वाहन को न रोककर तेजी से कांसाबेल की ओर भगाने का प्रयास किया जाने लगा, उक्त वाहन को पकडऩे हेतु कांसाबेल पुलिस के द्वारा ग्राम ख़ुटेरा में रोड पर नाका बंदी की गई थी, जहां पुलिस को देख संदिग्ध पिकअप का चालक, यू टर्न लेकर पुसरा रोड होते हुए वापस दोकड़ा की ओर वाहन को भगाने लगा, इस दौरान पुलिस की टीम लगातार उनका पीछा कर रही थी, अंतत: पुलिस टीम ने बगिया दोकड़ा मुख्य मार्ग में बहाल जोर के पास उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन को धर दबौचा गया। पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उसके ट्रॉली में प्लास्टिक की ट्रे में कच्चा आम भरा हुआ था, पुलिस ने जब आम को हटाया तो पाया कि आम के नीचे अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटकर छुपाकर रखा गया था, इस प्रकार पुलिस ने 23 प्लास्टिक के कैरेट में आम के नीचे छिपाकर रखे कुल 207 पैकेट में, कुल 02 क्विंटल 07 किलो अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को बरामद किया था। संदिग्ध पिकअप में बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रेमनाथ सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा जिला जशपुर (छ ग) का रहने वाला बताया व बताया कि वह उक्त मादक प्रदार्थ गांजा को सुंदरगढ़ उड़ीसा में एक व्यक्ति के पास से लेकर ला रहा था, जिसे लेकर उसे अंबिकापुर जाना था, वहां से एक अन्य व्यक्ति उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन को लेकर उत्तर प्रदेश ले जाता।
पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी प्रेमनाथ सिंह से गांजे से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध चौकी दोकड़ा में एन डी पी एस की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, उसके कब्जे से 207 पैकेट में,207 किलो गांजा, व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक यूपी-70 आरटी-6633 व एक मोबाइल फोन तथा 550 रु नगद को भी किया जप्त गया था। मामले में पुलिस के द्वारा कुल 01 करोड़ 13 लाख,60 हजार 550 रु की जप्ती की गई थी, जिसमें जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 3 लाख 50 हजार रु, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत 10 लाख रुपए तथा आरोपी के कब्जे से जप्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 10 हजार रु तथा 550 रु नगद था।
पकड़े गए आरोपी प्रेमनाथ सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस मामले में एंड टू एंड विवेचना कर रही थी, विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया था, जिसमें की वर्तमान में पकड़े गए आरोपी शारदा केसरवानी व मनीष पासी भी शामिल थे, पुलिस के द्वारा उनकी लगातार पता साजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त फरार आरोपी प्रयागराज उत्तर प्रदेश क्षेत्र में हैं, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष टीम गठित कर, आरोपियों की धर पकड़ हेतु उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को प्रयागराज से पकड़ कर लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों में शारदा केसरवानी उम्र 19 वर्ष निवासी तरोल घटवा थाना करछना, जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश व मनीष पासी उम्र 28 वर्ष निवासी हाथगन पुरवा खास थाना घूर पुर , जिला प्रयाग राज उत्तर प्रदेश के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक इग्नेशियूस, आरक्षक सुरेंद्र यादव व जयप्रताप एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से लाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस की एंड टू एंड विवेचना जारी है, मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

समाजसेवी विनीत जिंदल ने बाँटा स्कूली बच्चों को स्वेटर

छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर 700 ट्रैक्टर रेत जब्त

अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्य बेहतर प्रबंधन के साथ कार्य करें : अभिषेक कुमार

सीएम साय ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

शाला प्रवेश उत्सव में छाया उल्लास, मेधावियों को मिला सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मृत बछड़े के दफनाने के पैसों को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने पत्थर व बहिंगा से मारकर की ग्रामीण की हत्या
Next Article अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज, 145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में किया गया उन्मुखीकृत

खबरें और भी है....

शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त
नटवर स्कूल से सिंदूर पार्क तक गूंजेगा ‘भारत माता की जय’
70-80 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया, वाहन छोडक़र भागे तस्कर
जमीन विवाद : दो परिवारों में हिंसक झड़प
शराब-दुकान के गार्डों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?