NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मृत बछड़े के दफनाने के पैसों को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने पत्थर व बहिंगा से मारकर की ग्रामीण की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मृत बछड़े के दफनाने के पैसों को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने पत्थर व बहिंगा से मारकर की ग्रामीण की हत्या
जशपुरनगर

मृत बछड़े के दफनाने के पैसों को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने पत्थर व बहिंगा से मारकर की ग्रामीण की हत्या

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के कंदराई पाठ गांव में महज कुछ रुपयों के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मृत बछड़े को दफनाने पर मिले पैसों में हिस्सा मांगने पर पिता और पुत्र ने मिलकर अपने ही गांव के एक युवक पर लकड़ी के बहिंगा और पत्थर से प्राणघातक हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। मामले में तत्परता दिखाते हुए सन्ना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 10 अगस्त की शाम करीबन 08.00 बजे प्रार्थी अघनू राम कोरवा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कंदराई पाठ, थाना सन्ना जिला जशपुर के द्वारा थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 10.08.26 को सुबह उसके गांव का आरोपी फगुआ राम कोरवा व बृजनाथ राम कोरवा जो कि पिता पुत्र है लकड़ी बेचने सन्ना आए थे तथा उसी दिन उसका भाई मृतक फगुआ राम भी अपनी पत्नी के साथ लकड़ी बेचने सन्ना आए हुए थे, इसी दौरान ग्राम सन्ना के ही एक राजू नामक व्यक्ति के द्वारा, आरोपियों को अपने घर के मृत बछड़े की दफनाने के लिए कहा गया, जिसे कि आरोपियों के द्वारा दफना दिया गया, जिसके एवज में आरोपियों को रुपए मिले थे, इसी दौरान पंचायत भवन सन्ना के पास आरोपियों व मृतक फगुआ राम की मुलाकात हुई, जहाँ मृतक फगुआ राम के द्वारा, मृत बछड़े को दफनाने पर मिले रुपए में अपने हिस्से की मांग करने पर , आरोपियों के द्वारा अपने पास रखे लकड़ी के बहिंगा व पास पड़े पत्थर से विवाद करते हुए, मृतक फगुआ राम के सिर में वार कर दिया गया, जिससे कि फगुआ राम बेहोश हो गया, जिसे कि एंबुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु जशपुर ले जाते वक्त, रास्ते में फगुआ राम की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट पर थाना में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, डॉक्टर के द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया है। शॉर्ट पी एम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट के कारण मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक लेख करने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उनके विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के बहिंगा व पत्थर को भी जप्त कर लिया गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक सीरद साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक रविंद्र एक्का, आरक्षक मनोज जांगड़े, सुरेश टोप्पो व संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

गणेश प्रतिमा विसर्जन में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई उचित कार्यवाही : एसएसपी

चोरी के फरार आरोपियों को पुलिस ने गोवा से किया गिरफ्तार

बेटी के घर से लौट रहे पिता-पुत्र की सडक़ हादसे में मौत, वाहन चालक फरार

एक करोड़ की लेवी मांगने का आरोपी पवन लोहरा गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कुनकुरी में विश्व हाथी दिवस पर वन विभाग की अनूठी पहल
Next Article 1.13 करोड़ की गांजा तस्करी के फरार 2 आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

1.13 करोड़ की गांजा तस्करी के फरार 2 आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार
मृत बछड़े के दफनाने के पैसों को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने पत्थर व बहिंगा से मारकर की ग्रामीण की हत्या
कुनकुरी में विश्व हाथी दिवस पर वन विभाग की अनूठी पहल
विश्व हाथी दिवस पर विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
1.13 करोड़ की गांजा तस्करी के फरार 2 आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?