NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सावन शिवरात्रि पर भक्तों से गूंजा ‘भरत कूप’ शिव मंदिर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सावन शिवरात्रि पर भक्तों से गूंजा ‘भरत कूप’ शिव मंदिर
रायगढ़

सावन शिवरात्रि पर भक्तों से गूंजा ‘भरत कूप’ शिव मंदिर

27 कूपों के सिद्ध जल से अभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार, पूरे सावन चलेगा रुद्राभिषेक

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सावन मास की शिवरात्रि आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर के हृदय स्थल सतीगुड़ी चौक स्थित श्री भरतकूप शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। 27 कूपों के सिद्ध जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने और दर्शन लाभ लेने हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

 

59 साल पुराना है आस्था का केंद्र

नगर के दानवीर सेठ किरोड़ीमल द्वारा विक्रम संवत 2021 में निर्मित इस श्वेत संगमरम के मंदिर को इस वर्ष 59 वर्ष पूरे हो गए हैं। मंदिर की विशेषता यह है कि यहां शिवलिंग के साथ भैया भरत, रामभक्त हनुमान और मां दुर्गा की प्रतिमाएं एक साथ स्थापित हैं। गर्भगृह में माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी विराजमान हैं। लाल ध्वजा, 3 प्रवेश द्वार और रामचरितमानस की चौपाइयों से सजी दीवारें मंदिर की शोभा बढ़ाती हैं।

 

‘भरत कूप’ का जल है सबसे खास

इस मंदिर की पहचान बना ‘भरत कूप’। मान्यता है कि इस कूप में 27 पवित्र तीर्थों का जल मिश्रित है। मंदिर के पुजारी पं. कमल किशोर शर्मा ने बताया इसी कारण इस जल को सभी शुभ कार्यों में सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। यदि किसी कारणवश पिता नवजात का मुख नहीं देख पाता, तो भरत कूप का जल लाकर पूजा के बाद दर्शन किया जा सकता है। गृह प्रवेश, विवाह, हवन में भी इस जल का प्रयोग होता है।

 

सावन भर विशेष आयोजन

सावन शिवरात्रि के साथ ही मंदिर में पूरे सावन मास के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं- हर सावन सोमवार को प्रात: रुद्राभिषेक, शाम को शहर की भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन, भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर में रंग-रोगन और साफ-सफाई, सुबह से देर रात तक जलाभिषेक की व्यवस्था, पं. कमल शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि, सावन शिवरात्रि, हनुमान जयंती और नवरात्रि में यहां विशेष पूजा होती है। आज सावन शिवरात्रि पर दिनभर भजन-कीर्तन होगा। जो भक्त व्यक्तिगत, परिवार या सामूहिक रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं, वे पं. कमल शर्मा – 98271 77019 पर संपर्क कर सकते हैं। रायगढ़ का भरतकूप शिव मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि शहर की संस्कृति, इतिहास और आस्था का प्रतीक है। सावन में यहां गूंजता ‘हर हर महादेव’ का जयकारा पूरे शहर को शिवमय कर देता है।

You Might Also Like

नयी रंगत में नजर आएगा कमला नेहरू उद्यान

इंटरस्टेट बॉर्डर, कोचियों व बिचैलियों पर कड़ी निगरानी रखें- कलेक्टर

महिला से फोन पर अश्लील बातें करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

दो बाइक में भिड़ंत से घायल युवक ने दम तोड़ा

मौसम साफ होते ही उमस व गर्मी करने लगा परेशान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
Next Article किसान मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा

खबरें और भी है....

शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त
नटवर स्कूल से सिंदूर पार्क तक गूंजेगा ‘भारत माता की जय’
70-80 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया, वाहन छोडक़र भागे तस्कर
जमीन विवाद : दो परिवारों में हिंसक झड़प
शराब-दुकान के गार्डों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?