NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
रायगढ़

पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा

पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:33 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शराब के नशे में खाना खाते समय पति ने पत्नी और बेटे को डांटा और खाना खाते-खाते घर में ही शौच कर दिया। इससे गुस्साए मां-बेटे ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में मामला सामने आ गया।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पत्नी रूधनी सिदार (50) और उसके बेटे परमेश्वर सिदार (29) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। मामले की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा की अदालत ने दोनों को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 26 अगस्त 2021 को लैलूंगा थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोड़ामाई गांव के चौकीदारपारा निवासी लच्छी राम सिदार की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक आरएन साय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। लच्छी राम घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लच्छी राम की पत्नी रूधनी सिदार और बेटे परमेश्वर सिदार ने मिलकर उसकी हत्या की थी। दोनों ने प्लास्टिक की रस्सी से लच्छी राम का गला घोंट दिया था।पूछताछ में रूधनी सिदार ने अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि 25 अगस्त 2021 की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच लच्छी राम शराब के नशे में घर आया था। उसने खाना मांगा, जिसके बाद रूधनी ने उसे खाना परोसा। खाना खाते समय लच्छी राम अपनी पत्नी और बेटे को डांटने लगा। इसी दौरान उसने घर में ही शौच कर दिया। इस बात को लेकर पत्नी और बेटे से उसका विवाद बढ़ गया।

रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

विवाद के दौरान रूधनी और परमेश्वर गुस्से में आ गए। दोनों ने प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाया और लच्छी राम के गले में डालकर दोनों तरफ से खींच दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद मां-बेटे ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की जांच में हत्या का मामला सामने आ गया। विवेचना अधिकारी आरएन साय ने जांच पूरी कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया।
मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा, घरघोड़ा की अदालत में हुई। न्यायालय ने गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रूधनी सिदार और परमेश्वर सिदार को हत्या का दोषी ठहराया। अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास और एक-एक हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही मृतक के आश्रितों को विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से एक लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की अनुशंसा की है। मामले में राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।

You Might Also Like

विधायक उमेश पटेल की पहल से छुहीपाली में लगा नया ट्रासफार्मर

रेलवे लाइन से लगातार हो रही ओएचई तार की चोरी

फ्लाई ऐश डंपिग मामले में लीपापोती, पर्यावरण विभाग देता है क्लीन चिट

मंगला क्लाथ में चोरों का धावा

राइजिंग किड्स स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
Next Article मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?