NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारी वाहन की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भारी वाहन की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत
रायगढ़

भारी वाहन की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत

गेरवानी-तराईमाल के बीच की घटना, रात के अंधेरे में बीच सडक़ में बैठने के कारण हो रहे हादसे

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:13 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार, ढाबों के आसपास पसरा अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और सडक़ों पर घूमते मवेशियों का जमावड़ा अब जानलेवा साबित हो रहा है। गेरवानी स्थित वीआईपी ढाबा के सामने मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 5 गायों की कुचलकर मौत हो गई। हादसे ने सडक़ सुरक्षा, मवेशी प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि बीती रात रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग के गेरवानी स्थित व्हीआईपी ढाबा के निकट एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने सडक़ पर बैठे मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सडक़ पर बैठे पांच मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रायगढ़-घरघोड़ा एनएच पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार एक बड़ी समस्या बनी हुई है। रात के समय अक्सर मवेशी सडक़ पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात के समय अंधेरा होने के कारण कई बार वाहन चालकों को नजर नहीं आता है कि सडक़ पर मवेशी बैठे हैं, साथ ही कई बार वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण जब तक वाहन पर काबू पाते हैं, तब तक मवेशी उनके चपेट में आ जाते हैं, इस कारण न चाहत हुए भी बेजुबानों की मौत हो जा रही है। वहीं मंगलवार को सुबह जब आसपास के लेाग सडक़ पर पहुंचे तो एक साथ पांच मवेशियों की मौत को देख स्तभब्त रह गए। इससे ेदेखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। साथ ही लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब इस मार्ग पर मवेशी सडक़ हादसों का शिकार हुए हैं। वहीं बताया जाता है कि विगत चार-पांच दिनों से लगातार बारिश होने के कारण रात के समय सूखा जगह देखकर मवेशी सडक़ पर आ जा रहे हैं और वहीं पर अपना आशियाना बना ले रहे हैं। ऐसे में इन मवेशियों को संरक्षित करने की दरकार है, ताकि इस तरह के हादसे को रोका जा सके। साथ स्थानीय निवासियों ने पुलिस और परिवहन विभाग से अपील की है कि वे भारी वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण करें और रात के समय सडक़ों पर गश्त बढ़ाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

 

रात होते ही लग जाता है जमावड़ा

उल्लेखनीय है कि इन दिनों रात होते ही लाखा-गेरवानी मार्ग पर जगह-जगह मवेशियां का जमावड़ा लग जा रहा है। साथ ही इस मार्ग पर कई ढाबा भी संचालित है, जिसके चलते भोजन की तलाश में भी मवेशी अक्सर पहुंचते है। जो भोजन के बाद सडक़ पर बैठकर आराम करते हैं। ऐसे में यह मार्ग यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही के लिहाज से बेहद व्यस्त है। ऐसे में सडक़ के बीच मवेशियों का जमावड़ा वाहन चालकों और राहगीरों दोनों के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

 

अंधेरा व रफ्तार मुख्य कारण

इस संबंध में लोगों की मानें तो लाखा से तराईमाल तक सडक़ पर रात होते ही अंधेरा जा छा जाता है, साथ ही वाहन चालक भी इस व्यस्तम मार्ग से जल्दी निकलने के लिए वाहनों को तेज गति से चलाकर जाते हैं, इस कारण मवेशी हादसे का शिकार हो रहे हैं। साथ ही आसपास के ग्रामीण मवेशियों को घर में रखने की बजाय खुला छोड़ देते हैं, यह मुख्य कारण है, ऐसे में पशुपालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

कीचड़ से बचने सडक़ पर पहुंच रहे मवेशी

बारिश के मौसम में सडक़ के दोनों ओर कीचड़ एवं पानी जमा होने से मवेशी भी परेशान हो जा रहे हैं, इसके चलते मवेशी सूखा जगह देख कर सडक़ को ही आशियाना बना रहे हैं। जो हादसे का मुख्य कारण बन रहा है। ऐसे में मवेशियों के गले में रेडियमयुक्त पट्टी के साथ उनको सडक़ से भगाने की दरकार है।

You Might Also Like

शहर सरकार का बजट 31 मार्च को होगा पेश

देवी मंदिरों में स्कंदमाता की धूमधाम से हुई अराधना

नगरीय निकाय के राजस्व वसूली में लायें तेजी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

2300 से ज्यादा लोगों ने लिया विकसित भारत बनाने का संकल्प

मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नौनिहालों के भविष्य पर मंडराता मौत का पहिया
Next Article खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए 14 अगस्त तक कराएं बीमा

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?