NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नौनिहालों के भविष्य पर मंडराता मौत का पहिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नौनिहालों के भविष्य पर मंडराता मौत का पहिया
रायगढ़

नौनिहालों के भविष्य पर मंडराता मौत का पहिया

खरसिया में स्कूल टाइम में दौड़ रहे जर्जर भारी वाहन, प्रशासन बेखबर

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:12 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। नगर के अत्यंत संवेदनशील और व्यस्ततम तहसील कार्यालय मार्ग पर प्रतिदिन सुबह से शाम तक दौडऩे वाले जर्जर अवस्था को प्राप्त हो चुके कंडम भारी-भरकम ट्रेलर एवं हाईवा वाहन अब राहगीरों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रत्यक्ष रूप से ‘काल’ सिद्ध हो रहे हैं। यह वही मार्ग है जहाँ स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय तहसील कार्यालय के बगल में छोटे बच्चों का स्कूल है तथा तहसील कार्यालय के साथ लगभग सभी सरकारी कार्यालय एवं अन्य अत्यंत महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। इसके बावजूद, स्कूल के आवागमन एवं मध्यांतर के अत्यंत व्यस्त समय में भी भारी वाहनों की बेधडक़ आवाजाही पर कोई प्रतिबंध न होना प्रशासनिक घोर लापरवाही को उजागर करता है।
जर्जर और कंडम वाहनों को कैसे मिला फिटनेस सडक़ पर धड़ल्ले से दौड़ रहे अधिकांश भारी वाहन पूर्णत जर्जर और कंडम अवस्था में हैं। स्थानीय नागरिकों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन वाहनों की यांत्रिक स्थिति इतनी दयनीय है कि ये किसी भी क्षण भयावह हादसे का कारण बन सकते हैं। ?संदेह के घेरे में आरटीओ बिना मानक जांच के इन खटारा और कंडम भारी भरकम ट्रेलर वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र दिया गया होगा इस पर शक है। और अगर फिटनेस प्रमाण पत्र दिया गया है तो जारी करने पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर संचालित ये वाहन प्रशासनिक शह या अधिकारियों की अनदेखी का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

 

तहसील कार्यालय के सामने खुली अव्यवस्था की पोल

जिस मार्ग से प्रतिदिन उप-संभागीय अधिकारियों और पुलिस-प्रशासनिक अमले की आवाजाही होती है, वहीं सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। तहसील कार्यालय के ठीक सामने से गुजरते ये अनियंत्रित वाहन इस बात का स्पष्ट साक्ष्य हैं कि जमीनी स्तर पर यातायात नियंत्रण पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

 

मौखिक सूचना के बाद भी निष्क्रियता

स्थानीय पत्रकारों द्वारा उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को मामले की मौखिक व प्रत्यक्ष जानकारी दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कड़ा प्रशासनिक कदम नहीं उठाया गया है। हादसे का इंतजार न करे प्रशासन स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं प्रबुद्ध वर्ग का सीधा और तीखा प्रश्न है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे और जनहानि का इंतजार कर रहा है? प्रशासन से पत्रकारों द्वारा मौखिक रूप से अविलंब निम्नलिखित बिंदुओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। नो-एंट्री का कड़ाई से पालन हो स्कूल खुलने, मध्यांतर और छुट्टी के समय इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए।

 

फिटनेस जांच का विशेष अभियान

जर्जर एवं बिना वैधानिक फिटनेस कागजात के दौड़ रहे वाहनों को तत्काल जब्त कर आरटीओ अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। स्कूली समय के दौरान तहसील मार्ग एवं विद्यालय परिसर के समक्ष स्थायी यातायात पुलिस बल तैनात किया जाए। विद्यार्थियों और नौनिहालों की प्राण-रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। स्कूली विद्यार्थियों एवं आम जनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन को समय रहते इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए। खरसिया के तहसील कार्यालय मार्ग पर जर्जर और अनियंत्रित भारी वाहनों की आवाजाही से सैकड़ों स्कूली बच्चों का जीवन संशय में है, जिस पर प्रशासनिक चुप्पी और परिवहन विभाग की संदिग्ध भूमिका से आमजन और अभिभावक चिंतित हैं।

You Might Also Like

ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत

साधु बनकर कर रहे थे गांजा तस्करी

नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म

समृद्धि मेहर ने कला प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध

अघोरेश्वर भगवान राम विधा मंदिर अंग्रेजी मीडियम के भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंटर्न डाक्टरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, सीनियर डाक्टरों पर बढ़ा दबाव
Next Article भारी वाहन की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत

खबरें और भी है....

स्कूल टाइम में खरसिया की सडक़ों पर दौड़ रही मौत के दानव
रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल
रूढी परंपरा व रीति रिवाज के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
20 गांवों के 500 से अधिक लोगों की सहभागिता, ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन, बिरहोर समुदाय के 12 सदस्य सम्मानित
जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
स्कूल टाइम में खरसिया की सडक़ों पर दौड़ रही मौत के दानव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?