जशपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दो लकड़हारों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों लकड़हारे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दो आरोपियों ने लाठी और पत्थर से हमला कर एक लकड़हारे की हत्या कर दी। यह पूरी वारदात सन्ना ग्राम पंचायत भवन के सामने हुई और वहां लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट



