NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, 18 को टेबल-टॉप एक्सरसाइज, 20 को होगी मॉक ड्रिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, 18 को टेबल-टॉप एक्सरसाइज, 20 को होगी मॉक ड्रिल
रायपुर

बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, 18 को टेबल-टॉप एक्सरसाइज, 20 को होगी मॉक ड्रिल

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:01 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बनने पर उससे निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने राज्य में बाढ़ से निपटने की तैयारियों और विभागों के बीच तालमेल की जांच के लिए दो बड़े अभ्यास कराने का फैसला लिया है। 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल-टॉप एक्सरसाइज होगी, जबकि 20 अगस्त को मॉक ड्रिल कर वास्तविक स्थिति में राहत और बचाव की तैयारी को परखा जाएगा।
18 अगस्त को होने वाली टेबल-टॉप एक्सरसाइज में बाढ़ की स्थिति को मानकर अधिकारियों से पूछा जाएगा कि ऐसी स्थिति में कौन सा विभाग क्या काम करेगा। इसमें राहत, बचाव, लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और जरूरी सामान उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया की जांच होगी। इसके बाद 20 अगस्त को मॉक ड्रिल होगी। इसमें बाढ़ जैसी स्थिति बनाकर राहत और बचाव टीमों की तैयारी को जमीन पर परखा जाएगा। इसका मकसद यह देखना है कि आपदा के समय अलग-अलग विभाग कितनी जल्दी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और एसओपी को अच्छी तरह समझने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि असली बाढ़ या किसी दूसरी आपदा के समय राहत और बचाव में बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पहले से अभ्यास करना जरूरी है। कॉन्फ्रेंस में बाढ़ के दौरान अलग-अलग विभागों के काम और आपसी तालमेल पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग को घायलों और बीमार लोगों के इलाज की व्यवस्था करनी होगी। लोक निर्माण विभाग को सडक़ और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं संभालनी होंगी। जल संसाधन विभाग को बांध और जलभराव की स्थिति पर नजर रखनी होगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पीने के पानी की व्यवस्था और पशुपालन विभाग को बाढ़ में फंसे पशुओं के लिए जरूरी इंतजाम करने होंगे। बैठक में नगर सेना, फायर ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, रायपुर रेल मंडल, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, दूरसंचार, विज्ञान केंद्र और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। पंचायत, ऊर्जा, परिवहन और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश के सभी जिलों के नोडल अधिकारी भी ऑनलाइन इस कॉन्फ्रेंस से जुड़े रहे। अब 18 और 20 अगस्त को होने वाले दोनों अभ्यासों के जरिए यह देखा जाएगा कि बाढ़ जैसी स्थिति आने पर प्रदेश का पूरा सिस्टम कितनी जल्दी राहत और बचाव का काम शुरू कर सकता है।

You Might Also Like

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर सेंट्रल जेल

सीएम साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

आज रिहा होंगे सौम्या, रानू समेत 6 आरोपी

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ को मिला जीईएम सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड
Next Article 31 नक्सली घटना स्थलों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?