रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पूरे संगठन और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। शनिवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ ही संगठन चुनाव कार्यशाला और निकाय व पंचायत चुनावों के मद्देनजर आहूत भाजपा की संभागवार बैठकों में मार्गदर्शन करने पहुंचे श्री नवीन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कायालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ में 60 लाख सदस्यो का भाजपा में जुडऩा भाजपा की विचारधारा और कार्यों पर मुहर लगी है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा है कि सदस्यता अभियान की सफलता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का परचम किस प्रकार से छत्तीसगढ़ में लहरा रहा है। छत्तीसगढ़ में जो लक्ष्य तय किया और जो लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपेक्षा की थी छत्तीसगढ़ भाजपा से उसे लक्ष्य को हमने पूरा किया है और संगठन के इस पर्व को नई संजीवनी देने का कार्य किया है। संगठन चुनावों के विषय कर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा लीडर वही है जो नए नेता, नई टीम बनाकर संगठन को दें। नई टीम की कल्पना को बनाना है और सरकार को ताकत देना है। संगठन को ऊर्जा देना है। आप सबकी मेहनत और संगठन की ताकत से बनी सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मोदी की गारंटी में किए बड़े वादों को पूरा कर दिया है और अन्य वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा इस पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में भी पूरी ताकत से उतरेगी। हमें चुनाव में प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को लेकर जनता तक जाना है और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जनता से आशीर्वाद मांगना है।

बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, ने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसढ़ प्रदेश ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारियों ने 86 दिनों में 60 लाख के सदस्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता बताती है कि जनता का विश्वास दिन प्रतिदिन भाजपा के ऊपर बढ़ता जा रहा है और सभी भाजपा के साथ देश के विकास में अपनी भागीदारी देना सुनिश्चित करना चाहते हैं।
राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल ने प्रजेंटेशन के माध्यम संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के अब तक पूरे देश भर में 11 करोड़ से ऊपर प्राथमिक सदस्य बने हैं। 5 नवंबर तक देशभर में 2 लाख 90 हजार सक्रिय सदस्यों की पहली सूची प्रकाशित की हुई। 22 नवंबर को जो कार्यशाला थी आंकड़े के अनुसार 6 लाख से अधिक भाजपा के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 60 हजार सक्रिय सदस्य बने हैं और 81 हजार का लक्ष्य दिया है। किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती का आधार बूथ होता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता यही चुनाव जीतने का आधार है। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया करनी है। 5 दिसंबर तक हमको बूथ स्तर का चुनाव पूरा करना है। इसके बाद 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न करना है।
इस दौरान बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,रामू रोहरा, भरत वर्मा, रामजी भारती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, लक्ष्मी वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम उसेंडी, मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद रूप कुमारी चौधरी, चंपा देवी पावल,राजीव अग्रवाल, नरेश चंद्र गुप्ता, रजनीश शुक्ला,अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, नवीन मार्कंडेय, गुरुपाल सिंह भल्ला, सरला कोरिया विकास मरकाम, ओजस्वी मांडवी, शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, जिला सदस्यता अभियान के संयोजक, सहसंयोजक मौजूद रहे।



