NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0, बहनों ने 65 हजार राखियां भेजकर सीमा पर बंधाया भाईचारे का धागा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0, बहनों ने 65 हजार राखियां भेजकर सीमा पर बंधाया भाईचारे का धागा
रायगढ़

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0, बहनों ने 65 हजार राखियां भेजकर सीमा पर बंधाया भाईचारे का धागा

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, रिश्तों का संकल्प है। और इस संकल्प को इस बार रायगढ़ की मातृशक्ति ने देश की सरहद तक पहुंचा दिया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायगढ़ की बहनों ने ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0 के तहत आज जिले भर से एक साथ मिलकर देश के सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के नाम लगभग 65 हजार रक्षा सूत्र प्रेषित किए। साथ में एक पत्र और तिलक के लिए एक चुटकी मिट्टी भी भेजी गई। यह पहल प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान जी के मार्गदर्शन पर की गई। भेजे सन्देश में कहा तुम्हारी रक्षा के लिए हमारा आशीर्वाद साथ है।
आज जिला मुख्यालय में सैनिक भाइयों को आमंत्रित कर बहनों ने खुद राखी बांधकर रक्षा सूत्र समर्पित किए। माहौल देशभक्ति और भावुकता से भर गया।जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल जी ने कहा, सीमा पर खड़े हमारे भाई दिन-रात देश की रक्षा करते हैं। इस रक्षाबंधन पर हम बहनें उनके लिए प्रार्थना करती हैं कि वे सुरक्षित रहें। यह राखी सिर्फ धागा नहीं, बल्कि घर से निकली बहन के प्यार और दुआओं का प्रतीक है। बहनों ने प्रत्येक राखी के साथ एक पत्र भी भेजा, जिसमें उनके साहस, त्याग और समर्पण के प्रति आभार जताया गया है। इस अवसर पर भाजपा के द्वय महामंत्री श्री विकास केडिया जी और श्री जतिन साव जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सैनिकों का सम्मान किया और कहा कि सेना के बलिदान से ही हम चैन से त्योहार मना पाते हैं। महिला मोर्चा की यह पहल अनुकरणीय है। कार्यक्रम में विशेष रूप से मेजर महेंद्र प्रताप सिंह जी की उपस्थिति रही। उन्होंने सभी बहनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब देश की बहनें इस तरह आशीर्वाद देती हैं, तो सैनिक का हौसला दोगुना हो जाता है। इस सेवा यज्ञ में शीला तिवारी, सुषमा खलखो, शोभा शर्मा, मंजू लता नायक, महामंत्री रेखा महमिया, विनया कारमोरे, लक्ष्मी विश्वास, बेबी ठाकुर, सरिता सहिस, खिरकुमारी, लक्ष्मी चौहान, बीना चौथा, पूर्णिमा दास, दीपमाला गुप्ता, उमा उपाध्याय, रानू घोष, पंकजलता, गीता भारद्वाज सहित जिले के सभी मंडलों से सैकड़ों मातृशक्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश के वीर जवानों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। रायगढ़ की बहनों ने साबित कर दिया कि रक्षा का धागा कितना भी लंबा क्यों न हो, बहन का प्यार उसे सीमा तक पहुंचा ही देता है।

You Might Also Like

बागमुड़ा तालाब को पुन: गंदा करने की साजिश?, विकास विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर उठे गंभीर सवाल

डाक व कुरियर पर भी चुनाव आयोग की नजर

नपा अध्यक्ष कमल गर्ग ने स्वच्छता दीदीयों को किया सम्मानित

आधी आबादी में नहीं पहुंच पाया नल से पानी!

जिंदल सीमेंट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, नाला बंद किए जाने पर जताया विरोध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
Next Article रक्षाबंधन पर 95 वर्षों बाद बन रहा खास संयोग, 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?