NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रक्षाबंधन पर 95 वर्षों बाद बन रहा खास संयोग, 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रक्षाबंधन पर 95 वर्षों बाद बन रहा खास संयोग, 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय
रायपुर

रक्षाबंधन पर 95 वर्षों बाद बन रहा खास संयोग, 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:00 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और विश्वास को मजबूत करने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। राखी के इस पावन पर्व को लेकर घरों में तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए राखी और पूजा की थाली तैयार करती हैं वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देने की तैयारी करेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के लिहाज से इस बार रक्षाबंधन को विशिश बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि तकरीब 95 बरसों बाद इस त्यौहार पर ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 2026 का रक्षाबंधन कई मायनों में खास है। बताया जा रहा है कि इससे पहले इस तरह का संयोग वर्ष 1931 में बना था। यही कारण हैं इस बार के रक्षाबंधन को विशेष महत्व दिया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का संकलप लेता है। यही वजह है कि यह त्योहार केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी माना जाता है। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के समय भद्रा का बहुत ध्यान रखा जाता है। इस बार 28 अगस्त को दिन में भद्रा नहीं रहने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि भद्रा 27 अगस्त की रात को ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 28 अगस्त को बहनों को राखी बांधने के लिए भद्रा समापत होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सुबह से ही पूजा-पाठ और राखी बांधने की तैयारियां की जा सकेंगी। 28 अगस्त को राखी बांधने के लिए सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक का समय शुभ बताया गया है। इस समय बहनें भाई को तिलक लगाकर आरती कर सकती हैं और इसके बाद उसकी कलाई पर राखी बांध सकती हैं। पूजा की थाली में रोली, अक्षत, चंदन, दीपक और मिठाई रखकर विधि-विधान से पूजा की जा सकती है। राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना कर सकता है।

You Might Also Like

पैर का ऑपरेशन हुआ फिर भी छठवां रैंक हासिल

राजधानी में भाजपाइयों ने जलाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला

सीएम साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

जनहित में किये गए वादे को पूरा करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित- विष्णु देव साय

शराब घोटाला : 205 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 4.0, बहनों ने 65 हजार राखियां भेजकर सीमा पर बंधाया भाईचारे का धागा
Next Article छत्तीसगढ़ को मिला जीईएम सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?