NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कृष्णा के व्यवहार की जनता आज भी कायल है : चरण दास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कृष्णा के व्यवहार की जनता आज भी कायल है : चरण दास
रायगढ़

कृष्णा के व्यवहार की जनता आज भी कायल है : चरण दास

श्री गुप्ता रायगढ़ और समाज के लिए अमूल्य धरोहर है : जयसिंग, कृष्णा को बधाई देने जनसैलाब उमड़ा

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:00 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कृष्ण कुमार गुप्ता के परिवार से हमारे परिवार का गहरा आत्मीय नाता रहा है। मेरे स्वर्गीय पिता बिसाहू दास महंत और श्री गुप्ता के स्व. पिता भागीरथ लाल गुप्ता की ससुराल सक्ती होने के कारण तथा श्री गुप्ता के दादाजी स्व. पालुराम धनानिया से भी मेरे पिता के मधुर संबंध रहे है। 1980 में पहली बार श्री गुप्ता के साथ विधायक बनने के बाद मैंने भी इसी परंपरा को आज भी जारी रखा है। पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेलअचनक दिल्ली जाने से पहले रात को श्री गुप्ता को बधाई देने आए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
उद्गार पूर्व केन्द्रीय मंत्री, मध्यप्रदेष के पूर्व गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कृष्ण कुमार की राईस मिल प्रांगण में विषाल जन समुह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री महंत ने कहा कि श्री गुप्ता ने रायगढ़ विधानसभा के विकास को नई ऊचाईयाँ दी वहीं जनसेवा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में भी इन्होंने सराहनीय कार्य किया। श्री महंत ने स्व. शकुंतला देवी का स्मरण करते हुए उनके हाथ से बनी कढ़ी का विषेष रूप से उल्लेख किया। सभा को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री नोवेल वर्मा ने अपने बचपन से लेकर मंत्री तक के सफर का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि उनके पिता स्व. भवानी लाल वर्मा का गुप्ता परिवार से गहरा लगाव रहा है जिसे मैंने भी आज तक जारी रखा। धर्मजयगढ़ के विधायक श्री लालजीत राठिया ने भी बताया कि उनके स्वर्गीय पिता धनेष राम राठिया ने भी श्री गुप्ता के साथ विधायक एवं मंत्री के रूप में कार्य किया और उस समय धन की कमी होने के बावजुद गुप्ता जी ने रायगढ़ का भरपुर विकास किया।

विषाल जनसमुह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल ने कृष्ण कुमार गुप्ता को रायगढ़ एवं अग्र समाज के लिए धरोहर बताते हुए कहा कि चुनावों में हार जीत लगी रहती है और आज जो सैलाब यहां उमड़ा है वह क्षेत्र के लोगों का श्री गुप्ता के प्रति अपार स्नेह को दर्षाता है। मुख्य अतिथि श्री चरण दास महंत ने तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच अपना संबोधन प्रारंभकरते हुए कहा कि जयसिंग, नोवेल और लालजीत ने श्री गुप्ता के बारे में बहुत कुछ बताया और आज भी कृष्ण कुमार के उल्लेखनीय कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। श्री गुप्ता के विधायक और मंत्री रहने के दौरान उनके व्यवहार की जनता आज भी भुरि-भुरि प्रषंसा करती है श्री महंत ने श्री गुप्ता के दीर्घायु होने की कामना करते हुए श्री गुप्ता के परिवारजनों के साथ विषाल केक काटकर जन्मदिवस की खुषियाँ साज्ञा की।
इसके पूर्व श्री चरण दास महंत के सभा स्थल पहुँचने पर सांकरा से आये कृष्ण भजन मंडली पारंपरिक नृत्य षैली में स्वागत करते हुए पैदल मंच तक पहुँचाया। स्वागत भाषण अरूण गुप्ता ने दिया। वहीं श्री गुप्ता की प्रपौत्री कु. आनवी ने स्वलिखित शब्द पुष्प श्री गुप्ता पर बरसाते हुए कहा कि वो भी बड़ी होकर अपने दादा जी जैसे समाजसेवा के कार्य करना चाहती है। विषाल जनसमुह के बीच प्रसिद्ध संगीतज्ञ जगदीष मेहर एवं साथियों ने एक घंटे से भी ज्यादा समय तक मनमोहन भजनों की श्रृंखला जनमानस को सुनाई। सभा में विधायक कविता प्राण लहरे, रामकुमार यादव, पूर्व विधायक प्रकाष नायक, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय नागेन्द्र नेगी-षाखा यादव, किरोड़ीमल नगर पंचायत के अध्यक्ष लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती मेनका सिंह के साथ-साथ हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने सभा के पूर्व पधारकर कृष्ण कुमार गुप्ता से आर्षीवाद प्राप्त कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी।

You Might Also Like

रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुई पार्थिवी अघरिया महिला मंच

बेकाबू ट्रक ने हमाल को कुचला, घटना स्थल पर मौत

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के कर्मचारियों को किया सम्मानित

ट्रिपल इंजन की रफ्तार कब सुनेगी एन.एच.एम. कर्मचारियों की पुकार!

ट्रक व पूर्णागिरी बस में भिड़ंत, बस चालक समेत 12 यात्री घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बूथ तक ओबीसी वर्ग को जोडऩा लक्ष्य : रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न
Next Article ब्राह्मण सेवा समिति के अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, विप्र समाज हुए अत्यंत हर्षित

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?