रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित ब्राह्मण सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति की बैठक विगत 9 अगस्त को श्री भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने की घोषणा की। इसके बाद नवीन पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई।
वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने बताया कि समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं उपस्थित सभी समाज जनों की सहमति से नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा, पूजा ट्रांसपोर्ट ने वार्ड नंबर 9 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमित शर्मा का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। वहीं सचिव पद के लिए आशीष शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नाम की घोषणा की गई। दोनों नामों पर सर्वसम्मति बनी और चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शर्मा और सचिव आशीष शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
ने अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद कहा कि ब्राह्मण सेवा समिति समाज की सेवा के लिए समर्पित हैं। सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन और समाज के सहयोग से जनहित के कार्य और मजबूती से किए जाएंगे।वहीं उन्होंने पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा सामाजिक और जन कल्याणकारी कार्यों में दिए गए सराहनीय योगदान की सराहना भी की। इसी तरह ब्राह्मण सेवा समिति के सभी लोगों ने भी पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के कार्यकाल और कार्यकारिणी सभी सदस्यों के हृदय से सराहना की।
ब्राह्मण सेवा समिति जो एक रजिस्टर्ड संस्था है और वर्षभर जनहित में कार्य करती है। सामाजिक कार्यक्रमों में पूरे समाज का भरपूर सहयोग मिलता है। वहीं बैठक में उपस्थित सभी समाज के सदस्यों ने नवीन अध्यक्ष और सचिव को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।साथ ही समाज और शहरवासियों से भी अध्यक्ष अमित शर्मा पार्षद और सचिव आशीष शर्मा को बधाईयाँ मिल रही है।
ब्राह्मण सेवा समिति के अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, विप्र समाज हुए अत्यंत हर्षित



